Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबांदा

किराना व्यापारी ने केन नदी के पुल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी क्षेत्र में एक युवा किराना व्यापारी ने सोमवार को केन नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पैलानी कस्बा निवासी किराना व्यापारी 30 वर्षीय अनिल पांडेय आज अपराह्न केन नदी के पुल में पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी,जिससे वह डूब गया। राहगीरों की सूचना पर मौके में पहुंची पैलानी थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद उसे नदी से बाहर निकाल और जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button