• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धरती पुत्र के घर में अखिलेश यादव नाम का ट्विटर पुत्र पैदा हो गया : एसपी बघेल

Writer D by Writer D
15/04/2022
in उत्तर प्रदेश, इटावा, राजनीति
0
SP Baghel

SP Baghel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Baghel) ने कहा है कि पांच साल तक प्रसपा नेता ने सिर्फ अपमान झेला है और अब अगर वह अपने सम्मान के लिये कोई निर्णय लेते है तो वह उनका अपना निजी फैसला होगा।

श्री बघेल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिवपाल अगर अपने सम्मान के लिए कोई निर्णय लेते है और हाईकमान हरी झंडी देती है तो यह शिवपाल का निजी निर्णय ही कहा जायेगा। पिछले पांच साल में किसी ने अपना कुछ खोया है तो वो शिवपाल सिंह यादव ही है। शिवपाल ने सपा से अपमान झेलने के बाद अपनी पार्टी बनाई फिर पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने का फैसला कर 80 से 100 सीटे अपनी पार्टी के लिये मांगी और आखिरकार उन्हे सिर्फ एक सीट पर समझौता करना पड़ा।

बघेल ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो शिवपाल को एक भी सीट नही मिली है । शिवपाल सपा के लिए वेस्ट कंडिडेट थे । शिवपाल को जसवंतनगर से टिकट देकर अखिलेश ने इस सीट को बचाने का काम किया है । अखिलेश यादव ने उन्हें साइकिल चुनाव चिन्ह देकर सपा के लिए जसवंतनगर सीट जीतने का काम किया है ।

जेल में बंद आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

उन्होने कहा कि जिस पीढ़ी ने 2012-17 के बीच का इनका निजाम देखा है । वह अपने जीवन में तो इन्हें वोट देंगे नहीं। अगर शिवपाल सिंह यादव समाजवादी गठबंधन में शामिल थे तो उनको कम से कम 5 से लेकर 10 सीटे तक मिलनी चाहिए थी।

भाजपा नेता ने कहा कि अब परिवारवाद समाप्त हो रहा है, राष्ट्रवाद आ रहा है । उन्होने कहा कि वो ना तो किसी के भाजपा मे आने का न स्वागत करते है और न जाने की आलोचना करेगे । अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए एसपी सिंह ने कहा “ इटावा के संदर्भ में कहना चाहूंगा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) यानी धरती पुत्र के घर में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नाम का ट्विटर पुत्र पैदा हो गया है इसलिए बिना सबूत के ट्वीट करते रहते हैं।”

Tags: Etawah newsup news
Previous Post

जेल में बंद आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Next Post

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2022 का फाइनल मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर, 25 करोड़ लोग परिवार: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Uddhav Thackeray
राजनीति

उद्धव की पार्टी में बगावत तेज, 6 सांसदों ने बनाई दूरी

18/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी में यूपी ने बनाया बिजली सप्लाई का रिकॉर्ड

18/06/2026
Next Post

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2022 का फाइनल मैच

यह भी पढ़ें

Dark Neck

काली गर्दन से है परेशान, तो गोरा बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

11/04/2023
Coconut Oil

झुलसती गर्मियों में ग्लो बनाये रखने के लिए इन उपायों को करें ट्राई

20/06/2024
CBSE

परीक्षा टालना ही विकल्प नहीं

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version