• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान की हैवानियत, हेलीकॉप्टर से शख्स को लटकाया, कुछ देर बाद मौत

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के चंद घंटे बाद ही एक वीडियो ने दुनिया को दहलाकर रख दिया। यह वीडियो अफगानिस्तान के कंधार शहर का है।

इसमें तालिबानी एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर से एक व्यक्ति को लटकाकर उसे टॉर्चर कर रहे हैं। कुछ देर बाद इस व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस दौरान वह कई मकानों से टकराता है।

अमेरिकी सैनिकों ने 20 अगस्त की रात अफगानिस्तान पूरी तरह छोड़ दिया। काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद सभी अमेरिकी सैनिक भी वापस जा चुके हैं। अब हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तालिबान के नियंत्रण में है।

कई जर्नलिस्ट्स ने शेयर किया वीडियो

अमेरिकियों समेत दुनिया के कई जर्नलिस्ट्स ने तालिबान की इस हैवानियत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह उन्हीं ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर्स में से एक है, जिसे अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में छोड़ गई है। अफगान सेना के कई सैनिक तालिबान से भी जा मिले हैं।

तालिबानी विदेश मंत्री की दो टूक: भारत-पाकिस्तान के आपसी विवाद में हमें न घसीटें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानियों को कंधार में गश्त के दौरान एक व्यक्ति पर कुछ शक हुआ। इसे पकड़ा गया और बाद में एक हेलिकॉप्टर से लटकाकर उसे घुमाते रहे। इस दौरान यह व्यक्ति इमारतों से टकराता रहा। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान उजागर नहीं

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि मारा गया व्यक्ति कौन था और उस पर किस तरह के आरोप थे। कुछ खबरों में कहा गया है कि तालिबान ने लाश को हेलिकॉप्टर से लटकाया। तालिब टाइम्स के नाम से सोशल मीडिया पर एक अकाउंट है। दावा किया जाता है कि यह तालिबान का ही ऑफिशियल अकाउंट है। इसमें घटना की तो कोई जानकारी नहीं दी गई, बहरहाल इतना जरूर कहा गया कि तालिबान इस्लामिक अमीरात की एयरफोर्स कंधार में एयर पेट्रोलिंग कर रही है।

ब्रिटिश अखबार ‘द डेली मेल’ के मुताबिक, अमेरिका ने पिछले महीने अफगानिस्तान की सेना को 7 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर दिए थे। वहीं, अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा- अफगानिस्तान छोड़ने से पहले हमने 73 एयरक्राफ्ट्स, 27 हम्वीस और कई वेपन सिस्टम्स को तबाह कर दिया है। अब इनका इस्तेमाल कभी नहीं किया जा सकेगा।

Tags: # world newsafganistaninternational NewsTaliban
Previous Post

अपराधी अगर दो शब्द सुन ले यो..गी.. तो उसकी दिल की धड़कन रुक जाती है : राजनाथ

Next Post

नेपाल की बुद्धा एयरवेज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भरेगी उड़ान

Writer D

Writer D

Related Posts

cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
nepalbuddha airways

नेपाल की बुद्धा एयरवेज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भरेगी उड़ान

यह भी पढ़ें

Vaibhav Laxmi Mantra

आज के दिन इस तरह करें मां वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजन

17/12/2021
Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी काे पुलिस ने भेजा जेल

26/06/2023

देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की आवश्यकताः किसान कांग्रेस

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version