• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 करोड़ की वसूली मामले में CBI अधिकारी व अनिल देशमुख का वकील गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Anil Deshmukh

Anil Deshmukh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) ने 100 करोड़ वसूली मामले में अपने अधिकारी सहित पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने इन दोनों को रिपोर्ट लीक करने के मामले में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। सीबीआई दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

सीबीआई ने बुधवार रात वसूली मामले की रिपोर्ट लीक करने के मामले में अनिल देशमुख के दामाद गौरव चतुर्वेदी व अनिल देशमुख की लीगल टीम के वकील आनंद डांगा को हिरासत में लिया था। इसके बाद 20 मिनट तक पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने गौरव चतुर्वेदी को छोड़ दिया था और आनंद डांगा से पूछताछ जारी रखी।

देर रात सीबीआई ने आनंद डांगा और गौरव चतुर्वेदी से की गई पूछताछ के आधार अपने विभाग के ही पुलिस उपनिरीक्षक दर्जे के अधिकारी अभिषेक तिवारी व वकील आनंद डांगा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर वसूली मामले की जांच को प्रभावित करने का आरोप है। वकील डांगा पर जांच प्रभावित करने के लिए रिश्वत देने व सीबीआई अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप है।

सीएम योगी आज 55.77 लाख बुजुर्गों को देंगे 836.55 करोड़ रुपए की सौगात

सीबीआई प्रवक्ता आर.सी. जोशी के अनुसार रिपोर्ट लीक मामले में इन दोनों की गहन छानबीन जारी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने रिपोर्ट लीक मामले में अभिषेक तिवारी के गृह जिले प्रयागराज व दिल्ली में भी रात को छापेमारी की है। लेकिन इसकी अधिकृत जानकारी सीबीआई ने नहीं दी है।उल्लेखनीय है कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर प्रतिमाह 100 करोड़ रंगदारी वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

सीबीआई की ओर से अनिल देशमुख को क्लीन चिट दिए जाने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद सीबीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि अनिल देशमुख को किसी तरह की क्लीन चिट नहीं दी गई। इसके बाद सीबीआई ने रिपोर्ट लीक होने की जांच की और अपने ही अधिकारी तथा अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार किया है।

Tags: Anil Deshmukhanil deshmukh newsMaharastra newsNational news
Previous Post

हुंडई ने लांच की नई I20 N लाइन, 9.9 सेकंड्स में दौड़ेगी 100 की रफ्तार से

Next Post

वायरल बुखार-डेंगू का जिले में कहर जारी, अस्पतालों में नहीं बची जगह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post

वायरल बुखार-डेंगू का जिले में कहर जारी, अस्पतालों में नहीं बची जगह

यह भी पढ़ें

Siemens CEO Agustin

हडसन नदी में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सीमेंस के सीईओ अगस्टिन समेत पूरे परिवार की मौत

11/04/2025
Chenab River

बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान… भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका

05/05/2025

जूते भी पलट सकते है आपकी किस्मत, जानें जरूर

09/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version