• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जिले में भेजें नोडल अफसर : योगी

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टीम-9 की बैठक में कोविड व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हेतु स्वच्छता अभियान चलाए जाने और कोरोना से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को सरकारी सेवा में समायोजन करने समेत अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सभी जिलों में भेजे जाएंगे नोडल अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्तमान में बारिश के कारण गड्ढों व निचले स्थानों में जलभराव से बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। कई क्षेत्रों में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। मलेरिया के केस बढ़ सकते हैं। ऐसे में साफ-सफाई का बड़ा महत्व है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूरे प्रदेश में वृहद अभियान चलाए जाने की जरूरत है। सभी जिलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भेजा जाए। ये अधिकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की भी मॉनीटरिंग करेंगे। आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी समेत सभी संबंधित कर्मियों को सक्रिय किया जाए।

क्लोरीन की गोली वितरित की जाए

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ग्राम्य विकास, नगर विकास, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन विभाग अंतर्विभागीय समन्वय के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जाए। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो। लोगों को पानी उबाल कर व छान कर पीने की जानकारी दें। क्लोरीन की गोलियां वितरित की जाएं। पंचायती राज और नगर विकास विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी स्वच्छता-सैनीटाइजेशन का कार्य कराया जाए। यह सभी कार्य मिशन मोड में सभी 75 जिलों में तत्काल प्रारम्भ कर दिए जाएं।

डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने लॉन्च की ये नई वेबसाइट, जानिए क्यों है खास

कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के परिजन को नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के कारण असमय काल-कवलित हुए कार्मिकों के परिजनों के साथ शासन की पूरी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि अधिकांश आश्रितों को सेवायोजित किया जा चुका है, फिर भी जो केस अभी लंबित हैं, उन पर तत्काल निर्णय लें। इसमें कतई विलंब न हो।

कोविड की स्थिति में सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सुल्तानपुर में आज कोविड का एक भी मरीज नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत बनी हुई है। रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। राज्य के 12 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 258 है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

ऑक्सीजन उत्पादन में जल्द आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश

भविष्य की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। जिला प्रशासन इन प्लांट्स के स्थापना कार्य की सतत मॉनिटरिंग करें। इन प्लांटों के संचालन के लिए आईटीआई से प्रशिक्षित 332 युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय स्तर पर पैरामेडिक्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया जाए। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन उत्पादन के पैमाने पर आत्मनिर्भर होगा।

न हो बिजली बिल में गड़बड़ी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसानों, व्यापारियों और अन्य छोटे उपभोक्ताओं के बिजली बकाये के एकमुश्त समाधान के लिए जल्द एक नई योजना शुरू की जाए। विभागीय मंत्री के साथ विचार-विमर्श कर एकमुश्त समाधान की व्यावहारिक योजना दो दिवस के भीतर प्रस्तुत की जाए। राज्य सरकार बिजली बिल उपभोक्ताओं के हित का संरक्षण करने के लिए संकल्पित है। बावजूद इसके कई जिलों से बिजली बिल में ओवरबिलिंग और फाल्स बिलिंग की शिकायतें आई हैं। फाल्स बिलिंग और ओवर बिलिंग के एक भी केस न आए। तकनीक की मदद से इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। किसी भी दशा में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न हो।

 

Tags: cm yogiLucknow Newsnodal officerup news
Previous Post

इस कंपनी ने बनाया अनोखा नियम, वर्क फ्रॉम होम में भी नहीं पी सकते सिगरेट

Next Post

प्रकाश हिंदुजा को देना होगा 1000 करोड़ रुपये का जु्र्माना, कोर्ट ने दिखाई सख्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
Next Post
prakash hinduja

प्रकाश हिंदुजा को देना होगा 1000 करोड़ रुपये का जु्र्माना, कोर्ट ने दिखाई सख्ती

यह भी पढ़ें

UKSOS के 18वें वार्षिक सम्मेलन का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ

17/10/2021

जेईई और नीट की परीक्षाएं स्थगित की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के नेता

30/08/2020
Chukauni

खाने का मजा दोगुना कर देगी नेपाल की ये टेस्टी डिश, करें ट्राई

09/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version