• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में डेंगू से मचा हाहाकार, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Dengue

Dengue

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरा प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घटते दिख रहे हैं लेकिन अब डेंगू ने सर उठा लिया है। राज्य भर में कुछ ही दिनों के भीतर डेंगू के मामले 500 के पार चले गए हैं। मथुरा और फिरोजाबाद से शुरू हुआ ये संकट धीरे धीरे पूरे प्रदेश में पसर रहा है।

एक तरफ, सरकारी मशीनरी ने राज्यभर में मच्छरों के लार्वा के खात्मे का अभियान छेड़ दिया है तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के ज़िम्मेदारों पर अनुशासनात्मक एक्शन भी लिये जा रहे हैं। मिसाल के तौर पर हाल में, फिरोज़ाबाद के सीएमओ का तबादला किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार डेंगू का प्रकोप सिर्फ मथुरा और फिरोज़ाबाद तक ही सीमित नहीं है बल्कि राज्य के दूसरे ज़िले भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 2 सितम्बर तक की सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में डेंगू के 497 मामले सामने आ चुके हैं। मथुरा में 107, फिरोज़ाबाद में 49 डेंगू के मामले सामने आये हैं। इसके अलावा, वाराणसी में 69, लखनऊ में 84, कानपुर में 21, बस्ती में 11 जबकि मेरठ में 10 मामले बताए गए हैं। बाकी के ज़िलों में डेंगू के मामले कम हैं। डर यही है कि डेंगू पूरे राज्य में पैर पसार रहा है।

क्या इससे ज़्यादा है वास्तविक संख्या?

ये सरकारी आंकड़ा है। इसमें दो राय नहीं कि डेंगू के केसों की संख्या इससे कहीं अधिक है क्योंकि डेंगू की जांच प्राइवेट लैब में भी होती है। बहुत से मरीज़ प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करवा रहे हैं और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं,​ जिनके बारे में एकमुश्त आंकड़ा नहीं है। पिछले दो हफ्तों से जारी इस संकट के कारण मथुरा में 15 जबकि फिरोज़ाबाद में 45 की जान जा चुकी है।

खतरा इसलिए बहुत गंभीर है क्योंकि मृतक मरीज़ों में ज्यादातर 12 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। डेंगू का संकट हर साल आता है लेकिन, पिछले साल इसका जानलेवा प्रकोप देखने को नहीं मिला था। तब कहा गया था कि कोरोना के कारण साफ-सफाई के चलते मच्छर पनप नहीं पाये और हालात काबू में रहे।

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ, भारी बारिश के बीच हुआ अंतिम संस्कार

सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही थी लेकिन, इसी बीच कोरोना से ज्यादा बड़ा संकट डेंगू का हो गया। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या से दो गुना है। 1 सितम्बर की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस मात्र 250 थे जबकि डेंगू के केस 497 आ गए। हर रोज़ कोरोना के नये मामले 20 के आसपास आ रहे हैं लेकिन, डेंगू के मामले कई गुना ज्यादा हैं।

इन हालात को देखते हुए राज्य भर में मच्छरों का प्रकोप खत्म करने के लिए दवाओं के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। मथुरा और फिरोज़ाबाद की तरह प्रभावित ज़िलों में तो लोगों के घरों में जाकर जमे पानी में पनप रहे मच्छरों के लार्वा का सफाया किए जाने के आदेश हैं।

Tags: corona in UPdengue symptomsup dengue casesup newsUttar Pradesh Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़डेंगू के लक्षणयूपी न्यूजयूपी में कोरोनायूपी में डेंगू
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ, भारी बारिश के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Next Post

Recruitment : इंडियन रेलवे में निकलीं भर्तियां, जानकारी के लिए पढ़ें खबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
railways

Recruitment : इंडियन रेलवे में निकलीं भर्तियां, जानकारी के लिए पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें

Ravana Dahan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने चालाया धनुष से तीर, धू-धू कर जल उठा रावण

12/10/2024
रज़ा मुराद

विरोध करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है कोई भी विरोध कर सकता है : रज़ा मुराद

06/11/2020
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ये न समझे कोरोना खत्म हो गया है

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version