• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान और पंजशीर में जंग जारी, दोनों ने किया एक दूसरे पर जीत का दावा

Writer D by Writer D
04/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Sharia law

Sharia law

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने पंजशीर घाटी पर भी कब्जा लारने का दावा किया है। हालांकि, पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने तालिबान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

पंजशीर घाटी में तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच दोनों ने पंजशीर को जीतने का दावा किया है। तालिबान का कहना है कि अब पंजशीर पर भी उसका नियंत्रण हो गया है। वहीं पंजशीर पर जीत की खुशी में तालिबान ने काबुल में हवाई फायरिंग की है, इसमें 3 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं।

एक तालिबानी कमांडर ने कहा, ”अल्लाह की कृपा से, हम पूरे अफगानिस्तान के कंट्रोल में हैं। दिक्कत पैदा करने वालों को हमने हरा दिया है और पंजशीर अब हमारे कब्जे में है।”

हालांकि, अभी पंजशीर पर तालिबान के कब्जे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा करने का दावा किया है। इससे पहले भी तालिबान के लड़ाके कुछ ऐसे दावे करते रहे हैं, जिन्हें अमरुल्ला सालेह ने खारिज किया है। इस बार भी सालेह ने तालिबान के कब्जे के दावे को सिरे से नकार दिया।

उनका कहना है उसने तालिबान के खिलाफ बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा है कि हमारी सेना तालिबानियों का डटकर मुकाबला कर रही है।

कपड़ा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग में एक की मौत, चार की हालत गंभीर

उन्होंने कहा है कि वे आतंकियों के निशाने पर हैं और इस खतरे के लिए उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है। उन्होंने खुद के ताजिकिस्तान भागने का भी खंडन किया है। सालेह ने कहा है कि वे अभी भी पंजशीर में हैं और तालिबानियों से लड़ रहे हैं।

Tags: # world newsafganistaninternational NewsTaliban
Previous Post

कपड़ा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग में एक की मौत, चार की हालत गंभीर

Next Post

STF के हत्थे चढ़ा जालसाज, फर्जी IPS बनकर की थी करोड़ो की ठगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
fake ips officer

STF के हत्थे चढ़ा जालसाज, फर्जी IPS बनकर की थी करोड़ो की ठगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

डीयू दाखिला आवेदन निरस्त या गलती होने पर कॉलेज छात्रों को करेंगे सूचित

09/10/2020
Property Seized

गैंगस्टर पर कसा शिकंजा, 2.25 करोड़ की संपत्ति जब्त

02/06/2022
वैक्सीन को मार्च 2021 तक लॉन्च

मार्च 2021 तक लॉन्च हो सकती है कोविड-19 की वैक्सीन : जायडस

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version