• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा सप्ताह के रूप में मनाए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सप्ताह विभिन्न जनकल्याणकारी आयोजनों के साथ मनाया जाये।

रविवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे में आये मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, कोविड प्रबंधन एवं स्वच्छता की समीक्षा बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सप्ताह में आरोग्य मेला, कृषि मेला व विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगेंगे और उनका लाभ पात्रों को दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भव्यता के साथ मेले के आयोजन का निर्देश दिए। इनके उद्घाटन जनप्रतिनिधि से कराने को कहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में हर ब्लाक में गरीब कल्याण मेला का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, यहां हर कार्य नियम से अच्छा और अनुकरणीय होना चाहिए। यहां कोई अस्पताल पैथोलॉजी मरीज से मनमाना दाम नहीं वसूले, दवाओं का कृत्रिम अभाव पैदा नहीं होना चाहिए। किसी क्षेत्र में माफिया सक्रिय नहीं हो, इन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि जनपद में 8871.27 करोड़ रुपए की 117 प्रमुख परियोजनाएं निर्माणाधीन है। माह जुलाई एवं अगस्त में पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं में तरना शिवपुर में सीवर लाइन के स्थानांतरण कार्य, एसटीपी रामनगर का कार्य, पशुधन फार्मो का सुदृढ़ीकरण, वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटिय विकास कार्य, बीएचयू में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का निर्माण, बीएचयू में 200 कमरों का महिला छात्रावास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरकारी कॉलेज, पलहीपट्टी में निर्माण व स्मार्ट सिटी में घाटों के रिवाइटलाइजेशन एवं फसाड इंप्रूवमेंट के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अन्य परियोजनाओं में तेजी से युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

यूपी में मिले कोरोना के 18 नए मामले, 31 मरीज हुए रोगमुक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी में गतिमान परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात व बाढ़ से गांवों एवं शहरों की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, मंडी समिति, गन्ना विकास, आरइएस विभाग अपनी-अपनी सड़कों का सर्वे कर स्टीमेट बनाकर कार्य प्रारंभ करें और दीपावली तक समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएं। वाराणसी में देश-विदेश के पर्यटक, श्रद्धालु आते हैं, यहां विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को गंभीरता से लें और समय से दूसरी डोज भी लगवाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बुखार व अन्य बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। अस्पतालों, आईएमए, दवा विक्रेताओं संगठनों के साथ बैठक कर सुनिश्चित करें कि कहीं दवाओं व आवश्यक उपकरणों आदि की कमी नहीं हो। ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेशन हेतु प्रशिक्षित व्यक्ति रखे जाएं।

किसान पंचायत का नाटक न करे विपक्ष, दूर नहीं है 2022 : मौर्य

बैठक में मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, एमएलसी अशोक धवन, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एडीजी, पुलिस कमिश्नर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बाढ़ प्रबंधन, कोविड प्रबंधन, स्वच्छता सैनिटाइजेशन का पावर प्ले द्वारा प्रेजेंटेशन किया।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

कालीन कंपनी की छत ढलाई के समय शटरिंग गिरी, एक श्रमिक की मौत

Next Post

CM पुष्कर धामी से मिले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post

CM पुष्कर धामी से मिले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

Rajasthan Pre DElEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25/06/2024
कंगना रनौत kangna-ranaut

सांप्रदायिक नफरत फैलाने की वजह से कंगना रनौत के खिलाफ जांच के आदेश

29/10/2020
CM Yogi

योगी सरकार की दीवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी दो दिन दिवाली की छुट्टी

30/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version