• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उतर प्रदेश ने चार वर्ष में प्रधानमंत्री के विजन को सार्थक किया : योगी

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर रविवार को 11 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कमच्छा स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की चाणक्य भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और उनके योगदान को नमन किया।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से कहा कि ओपन स्कूल के माध्यम से शिक्षा दें। यह पुरातन गुरुकुल परंपरा रही है। ऐसी ही शिक्षण व्यवस्था की जरूरत है। हमारे पास अभी भी कई चुनौतियां हैं। उन चुनौतियां का सामना करने के लिए काशी का शिक्षक समाज आगे आए।

वाराणसी का विकास पूरे प्रदेश के विकास का आधार

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 1947 से सरकारें चली आ रही हैं। इतने लम्बे समय बाद भी सरकार का विकास का विजन तय नहीं हो पाता था, अपने एक संकीर्ण एजेंडे के साथ सरकारें आती-जाती थीं। एक नेतृत्व वो था, जिसने आज़ादी के तत्काल बाद सोमनाथ मंदिर के कार्य के शुभारंभ का विरोध किया था और एक नेतृत्व आज है जो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर 5 सदी के इंतजार को दूरकर गौरव की अनुभूति कर रहा है। पूर्व की सरकारें संकीर्ण एजेंडे के साथ आती थीं, इसे काशी ने महसूस किया होगा। काशी एक नया उदाहरण जन्म से अंतिम यात्रा तक बनी है। वाराणसी का विकास पूरे प्रदेश के विकास का आधार था।

CM पुष्कर धामी से मिले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रवासी सम्मेलन और प्रयागराज कुंभ का उदाहरण

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कहा कि काशी में प्रवासी भारतीय दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में मनाया गया था। प्रवासियों की इच्छा भारत में आने की होती थी, लेकिन नहीं आ पाते थे। यह सौभाग्य प्रधानमंत्री ने दिया। हमने प्रवासी नगर बनाया, टेंट सिटी बनाया था। यह सबसे शानदार प्रवासी सम्मेलन था। प्रवासी भारतीय दिवस पूर्व में राज्य की राजधानियों में होता था। काशी में जो हुआ वह प्रयागराज कुम्भ में भी हुआ। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से सरकारों की नीयत का पता चल जाता है। कुम्भ व प्रवासी सम्मेलन ने शासन की नीयत साफ कर दी। उतर प्रदेश ने चार वर्ष में प्रधानमंत्री के विजन को सार्थक किया। इसको बनाने में सभी का योगदान रहा। प्रदेश के बारे में अब लोगों में अच्छी धारणा बनी हैं।

आजादी के बाद भारतीयता से जुड़े लोगों को हतोत्साहित किया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद भारतीयता से जुड़े लोगों को हतोत्साहित किया गया। इससे इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय आस्था व संस्कृति की आत्मा की पहचान वाले देश के स्थानों की पहचान को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया। योग दिवस व कुंभ को वैश्विक आयाम मिला। एक नेतृत्व ने सोमनाथ के निर्माण का विरोध किया तो आज अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम कारिडोर बन रहा है। आज काशी, नई काशी के रूप में प्रस्तुत है। मां विंध्यवासिनी धाम योजना के साथ ही मथुरा आदि में जो योजनाएं लागू हो रही हैं उससे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में प्रथम बार दीपोत्सव के आयोजन का उल्लेख किया।

सेवा सप्ताह के रूप में मनाए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि इससे प्रजापति समुदाय को रोजगार का अवसर मिला। प्लास्टिक पर प्रतिबंध का फायदा यह हुआ है कि मिट्टी के बर्तन का निर्माण ज्यादा होने लगे। मिट्टी मूर्ति निर्माण की संख्या बढ़ी है। उससे कुंभकारों का फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत के विजन ने देश का कल्याण किया है। उन्होंने कहा कि काशी से सर्वपल्ली राधाकृष्ण का सम्बंध है। इसके निर्माण में सभी का योगदान अविस्मरणीय बीएचयू परिवार मानता है।

दंगों के बिना कोई त्योहार नहीं होता था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगों के बिना कोई त्योहार नहीं होता था, चार सालों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। सभी ने अपने क्षेत्र में कार्य किया। उत्तर प्रदेश के बारे में जो गलत धारणाएं थीं वे चार सालों में सही हुई हैं। प्रति व्यक्ति आय प्रदेश में बढ़ी है। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रयास किया। तीन-चार वर्ष में चौथे नम्बर की रैंकिंग को दूसरे स्थान पर ला खड़ा किया। प्रथम कोरोना काल में हमने अपनी बसों से कोटा से सभी छात्रों को घर पहुंचाया। प्रयागराज से छात्रों को घर पहुंचाया। प्रदेश के 40 लाख लोगों को घर तो पहुंचाया ही, अन्य राज्यों के लोगों को भी उनके घरों तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच विचार करना होगा कि हम बच्चों को कैसे शिक्षा से जोड़ें। इसके लिए तकनीक की जरूरत है, लेकिन जिसके पास स्मार्ट फोन, टैबलेट नहीं हैं वह शिक्षा से कैसे जुड़ें। हम उन बच्चों के लिए सहज तकनीक की खोज करें। इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है।

ये शिक्षक हुए सम्मानित

प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोफेसर संजय गुप्ता, संजय पाठक, दीनानाथ सिंह, प्रोफेसर कौशल कुमार मिश्र, प्रोफेसर सुनील मिश्रा, जेपी लाल, प्रोफेसर आरएन चौरसिया, आचार्य नंदिता शास्त्री, प्रोफेसर ओपी भारती, रश्मि सिंह एवं प्रभा सिंह साहित्य 11 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अंगवस्त्रम एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

CM पुष्कर धामी से मिले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Next Post

आजम खान को प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार : अजीज कुरैशी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post
Aziz Qureshi

आजम खान को प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार : अजीज कुरैशी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

राष्ट्रपति की भव्य अगवानी करेगा गोरखपुर : योगी

28/06/2025
Dandruff

डैंड्रफ के इन कारणों से करें बचाव, कभी नहीं होगी यह समस्या

08/01/2026
डीयू ओपन बुक परीक्षा

डीयू के मॉक टेस्ट में कोई लॉगइन नहीं कर पा रहा, छात्रों को हो रही परेशानियाँ

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version