Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

काबुल में लगे पाक विरोधी नारे, तालिबान ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाई गोलियां

तालिबान ने एक बार फिर अफगानिस्तान में अपनी क्रूरता का प्रदर्शन किया है। काबुल में पाकिस्तान विरोधी रैली के दौरान जमा हुई भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए तालिबान द्वारा फायरिंग की गई है। मंगलवार को काबुल के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हो रहे थे।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तालिबान के लड़ाकों द्वारा काबुल में राष्ट्रपति पैलेस के पास फायरिंग की गई। यहां पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मार्च कर रहे थे। राष्ट्रपति पैलेस के पास ही काबुल सेरेना होटल है, जहां पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख पिछले एक हफ्ते से रुके हुए हैं।

अफगानिस्तान में बीते एक-दो दिनों से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। अफगान नागरिक पाकिस्तान द्वारा पंजशीर में किए गए हमले का विरोध कर रहे हैं।

योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू में दी बड़ी राहत, अब इतने बजे तक खुल सकेंगे बाजार

पंजशीर में पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा नॉर्दर्न एलायंस के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए गए थे, जिससे तालिबान को फायदा हुआ था। इसी के बाद अफगानिस्तान के नागरिकों का पाकिस्तान के प्रति गुस्सा फूटा है। बीते दिन से ही काबुल, मजार ए शरीफ में प्रदर्शन शुरू हुआ, खास बात ये है कि प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं अव्वल हैं।

सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं बल्कि वाशिंगटन में भी रहने वाले अफगान नागरिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button