• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली में STF ने एक आरोपी को बंगाल से किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 29 जुलाई 2018 को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में धांधली के एक आरोपी को तीन साल बाद एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले के हीरापुर थाना क्षेत्र स्थित राधा नगर क्रासिंग निवासी गणेश प्रसाद को एसटीएफ ने उसके ठिकाने से रविवार को गिरफ्तार किया। गनेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

वाराणसी एसटीएफ इकाई के निरीक्षक अनिल सिंह को सूचना मिली कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली में शामिल फरार चल रहे 25 हजार का इनामी गणेश प्रसाद पश्चिम वर्धमान में लुक-छिपकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने उसके ठिकाने पर छापा मारकर रविवार को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार गणेश प्रसाद ने बताया कि उनका एक गिरोह है। गिरोह के सदस्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से ही सांठगांठ कर ले लेते थे। इसके बाद अभ्यर्थियों से मनमानी रकम लेते थे और पहले से तैयार अभ्यर्थियों को एक स्थान पर बुलाकर प्रश्नों का उत्तर रटवा देते थे।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से परेशान शिल्पा शेट्टी बोलीं- कल का कोई ठिकाना नहीं….

29 जुलाई 2018 को आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली के  दो आरोपियों को एसटीएफ ने जून 2020 में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दुहावर निवासी अजीत चौहान व अजय चौहान थे। यही दोनों धांधली का मास्टमाइंड था। अभ्यर्थियों को तैयार कर 12 लाख रुपये वसूलता था। अजीत चौहान व अजय चौहान पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार गणेश प्रसाद ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य अभ्यर्थी को तैयार कर एक लाख एडवांस और 11 लाख रुपये परीक्षा के बाद देने पर सौदा तय करते थे। इसके बाद अभ्यर्थियों से उनका हाईस्कूल, इंटर, स्नातक के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र ले लिया जाता था।

इस मामले में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के संचालनक कोलकता के कौशिक कुमार कर के कर्मचारियों से गिरोह के सदस्य मिले थे। उन्हीं से पेपर आउट होता था। मामले में कौशिक कुमार कर आदि के विरूद्ध 28 मई 2019 को वाराणसी के थाना चोलापुर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tags: crime newsup stfvaranasi news
Previous Post

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से परेशान शिल्पा शेट्टी बोलीं- कल का कोई ठिकाना नहीं….

Next Post

40 बच्चों को मास्टरों ने लाठियों से पीटा, 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post

40 बच्चों को मास्टरों ने लाठियों से पीटा, 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

SACHIS

विष्णुदेव साय सरकार के गठन के बाद बने 15 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड

07/03/2025
shiva

रंक को राजा बना देता है ये पौधा, जानिए इसके लाभ

13/10/2025
Imprisonment

बर्खास्त सिपाही को दस साल के कारावास की सजा

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version