• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आएंगे राष्ट्रपति, जानिए पूरा कार्यक्रम

Writer D by Writer D
08/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
President Kovind

President Kovind

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आएंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संगम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति सुबह 10.30 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से पोलो ग्राउंड आएंगे।

डीएम संजय खत्री के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद इलाहाबाद हाईकोर्ट, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

हाईकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए मल्टीलेवल पार्किंग और एडवोकेट चैंबर, लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम की आधारशिला राष्ट्रपति रखेंगे। इसमें अधिवक्ताओं के लिए लगभग 2600 चैंबर बनेंगे, जिसके लिए राज्य सरकार ने 600 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी है। यह दो साल में बनकर तैयार होगा। इस योजना के पूरा होने से अधिवक्ताओं की चैंबर और पार्किंग की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। इसके बाद राष्ट्रपति बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ता एबी सरन के तैल चित्र का भी लोकार्पण करेंगे।

100 पैसेंजर वाली दो नाव आपस में टकराईं, हादसे के बाद से कई लोग लापता

इस मौके पर कोविंद झलवा में बन रहे राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे। इसका निर्माण झलवा इलाके के देवघाट में किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए भी राज्य ने भूमि अधिग्रहित कर निर्माण एजेंसी को सौंप दी है। इस मौके पर सीजेआई एनवी रमन्ना भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के कई अन्य जज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जबकि राष्ट्रपति की अगवानी के लिए यूपी की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रही है। आईजी रेंज प्रयागराज के.पी. सिंह के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बड़ी संख्या में रेंज स्तर से पुलिस, पीएसी और आरएफ की तैनाती की जा रही है। एसपी, एडीशनल एसी, सीओ की भी खासी तादाद में ड्यूटी लगेगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सिविल ड्रेस में एलआईयू, आईबी के साथ ही दूसरी इंटेलीजेंस एजेन्सियां भी तैनात रहेंगी।

Tags: National newsPrayagraj Newspresident newsup news
Previous Post

Hartalika Teek : जानिए हरतालिका तीज पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त

Next Post

दोस्तों के साथ मिलकर किया चाचा का अपहरण, फिर हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
chacha

दोस्तों के साथ मिलकर किया चाचा का अपहरण, फिर हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका

यह भी पढ़ें

cm yogi

ट्विटर पर हिट हुई योगी सरकार की रिक्रूटमेंट पॉलिसी

29/10/2022
UP Police

दरोगा भर्ती में एक ही दिन होगी एक ही नाम वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा

17/11/2021
Heavy Rains

हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन से 530 सड़कें बंद, 2897 ट्रांसफार्मर ठप

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version