• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम प्रधान ने गांव में लगवाया CCTV, ADG की वर्चुअल मीटिंग में मिली थी प्रेरणा

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने कुछ दिनों पूर्व नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों को पुलिस के साथ जोड़कर अपराध और अपराधियों को नियंत्रित करने के प्रयास को गति दिया था। अब इसका सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। ग्राम प्रधानों ने अपने गांवों में खुद के प्रयास से सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरु कर दिए हैं।

कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार के प्रधान जयप्रकाश यादव (एडवोकेट) ने कदम बढ़ाया है। एडीजी की बातों से प्रेरित होकर गांव में अपराध और अपराधियों को नियंत्रित करने को सीसीटीवी कैमरा लगाया है। अब एडीजी ने गांव में बैठक कर इस ग्राम प्रधान को सम्मानित करने का निर्देश दिया है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक खुद इस बैठक में जाएंगे और संबंधित ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। सम्मानित करने को प्रशस्ति पत्र जारी कर दिया गया है।

एडीजी को ऐसे हुई जानकारी

ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव ने अपने गांव में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के बाद एडीजी के सीयूजी नम्बर पर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद एडीजी ने खुद इनकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने प्रशस्ति पत्र जारी करते हुए ग्राम प्रधान को सम्मानित करने का निर्देश जारी कर दिया।

वर्चुअल बैठक में हुई थी अपील

एडीजी के साथ ग्राम प्रधानों की हुई बैठक ‘ग्राम प्रधानों का पुलिस से समन्वय एवं अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका’ विषय पर आनलाइन गोष्ठी हुई थी। इस गोष्ठी में बेहतर पुलिसिंग के लिये ग्राम प्रधानों से सुझाव भी मांगे गये थे।

कोरोना के सफल नियंत्रण के लिए उप्र सरकार की पूरे विश्व में सराहना : आशुतोष टण्डन

अपराध नियंत्रण में ग्राम प्रधानों को अपने स्तर से सहयोगात्मक भूमिका अदा करने को भी प्रोत्साहित किया गया था। अपराध नियंत्रण में सीसीटीवी कैमरे के महत्त्व बताया गया और अपने अपने गांव में इसे लगवाने की अपील की गयी थी।

बोले एडीजी

अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार का कहना है कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को इस बावत निर्देशित किया गया है। वे गांव में एक मीटिंग करेंगे। उसमें ग्राम प्रधान को यह प्रशस्ति पत्र देंगे। इससे अन्य ग्राम प्रधान भी बेहतर कार्य करने को प्रोत्साहित होंगे। अपराध नियंत्रण के कार्य में पुलिस को भी बल मिलेगा।

Tags: kushinagar newsup news
Previous Post

कोरोना के सफल नियंत्रण के लिए उप्र सरकार की पूरे विश्व में सराहना : आशुतोष टण्डन

Next Post

महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए, कैबिनेट में होना जरूरी नहीं : तालिबान

Writer D

Writer D

Related Posts

glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Next Post

महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए, कैबिनेट में होना जरूरी नहीं : तालिबान

यह भी पढ़ें

Sheetla Ashtami

शीतला अष्टमी कब है, जानें पूजा-विधि एवं भोग

17/03/2025
Yamunotri-Gangotri

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम: 36 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से पांच श्रद्धालुओं की मौत

05/05/2022
Road Accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, महिला समेत तीन की मौत

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version