• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैम्पटी फॉल में आया सैलाब, बाल-बाल बचे 200 से अधिक पर्यटक

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Kampti Falls

Kampti Falls

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मसूरी में स्थित कैम्पटी फॉल में सोमवार को 200 से ज्यादा पर्यटक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। दरअसल कैम्पटी फॉल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद फॉल में अचानक पानी बढ़ गया और यहां पानी की बेहद तेज धार बहने लगी। ये धार इतनी शक्तिशाली थी कि अगर गलती से भी कोई इसकी चपेट में आता तो उसका नामोनिशान मिलना मुश्किल था।

हालांकि स्थानीय पुलिस को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद उफान का अंदाजा हो गया था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल फॉल में नहा रहे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

दरअसल कैम्पटी फॉल में सोमवार चार बजे के आसपास पर्यटक जमकर मस्ती कर रहे थे। बड़ी संख्या में पर्यटक फॉल के नीचे और झील में नहा रहे थे। इन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बारिश का तनिक भी अंदाजा नहीं था। लेकिन कैम्पटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर हुई भारी बारिश की जानकारी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल को मिल गई थी।

पुलिस ने हथकड़ी लगाकर भगवान को किया कैद, जानें पूरा मामला

वे तत्काल दल बल के साथ कैम्पटी पहुंचे और वहां नहा रहे सैलानियों को झील से बाहर निकाला और आसपास घूम रहे सैलानियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा।

पुलिस ने समय रहते कैम्पटी फॉल में नहा रहे करीब 200 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। सैलानी झील से निकले ही थे कि वहां पर मानो सैलाब आ गया। पलभर में ही पानी का बहाव प्रलयंकारी हो गया। ऊंचाई वाले स्थानों में हुई बारिश का पानी बहकर जब नीचे की ओर आया तो पानी का वेग बहुत तेज था। इसे देखकर वहां मौजूद पर्यटक सिहर गए। पुलिस द्वारा तनिक भी देरी से यहां बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने शानदार पहल करते हुए तेजी दिखाई और लोगों को बचा लिया।

Tags: dehradoon newsKampti FallsmussorieUttrakhand News
Previous Post

पुलिस ने हथकड़ी लगाकर भगवान को किया कैद, जानें पूरा मामला

Next Post

देश में 75 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन के लिये सीएम योगी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
vaccination

देश में 75 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन के लिये सीएम योगी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026

108 फीट हनुमान प्रतिमा का अनावरण कर PM मोदी बोले- बजरंगबली से हर कोई पाता है प्रेरणा

16/04/2022
sleeping

काम के दौरान आती है नींद तो हो सकती हैं ये बड़ी बीमारी

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version