• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरसाना में हुआ राधारानी का जन्मोत्सव, वैदिक मंत्रों के बीच हुआ अभिषेक

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
radharani janmotsav

राधा रानी जन्मोत्सव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राधारानी का जन्मोत्सव ब्रज मंडल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राधारानी के धाम बरसाना और जन्मस्थली रावल में सनातन परम्परानुसार उनका वैदिक मंत्रों के बीच अभिषेक किया गया । राधारानी के जन्म की खुशी में सम्पूर्ण ब्रजमंडल आनन्दित है और उनको भक्त भजन गाकर बधाई दे रहे हैं ।

राधारानी के जन्म की खुशी में ब्रज भूमि आनन्द में डूबी हुई है। बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मन्दिर को दुल्हन की तरह सजाया गया । रंगबिरंगी लाइटों से जगमग होते मन्दिर की क्षटा देखने लायक है । कई किलोमीटर दूर से ही मन्दिर की भव्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी ।

राधारानी के धाम बरसाना में स्थित श्रीजी मन्दिर में जैसे ही सुबह के 4 बजे गर्भगृह में सेवायतों द्वारा अभिषेक शुरू कर दिया गया । दूध, दही , घी, शर्करा , शहद और पवित्र नदियों के जल से मंत्रों की गूँज के मध्य अभिषेक किया गया । राधारानी की जन्मस्थली रावल में भी उनके जनमोत्स्व की धूम रही । यहाँ भी विधिवत रूप से अभिषेक किया गया। वृन्दावन स्थित राधाबल्लभ मन्दिर में भी अभिषेक हुआ ।

मन्दिर परिसर में समाज गायन ( भजन , पद) के जरिये बरसाना के गोस्वामी समाज ने बधाई गाई। बधाई गायन के दौरान भक्त जमकर नाचे और बोले राधा प्यारी जन्म लियो है - Dainik Bhaskar

अभिषेक के बाद जैसे ही दर्शन खुले भक्त अपनी लाडली आराध्या के दर्शन कर आनंदित हो उठे । मन्दिर परिसर में समाज गायन ( भजन , पद) के जरिये बरसाना के गोस्वामी समाज ने बधाई गाई।

41 जंगल में रहा ‘रियल टार्जन’, इंसानों के बीच मात्र आठ महीने में ही हो गई मौत

बधाई गायन के दौरान भक्त जमकर नाचे और बोले राधा प्यारी जन्म लियो है। इसके पश्चात मन्दिर कुछ देर के लिए बन्द कर दिया गया । और फिर जब पट खुले तो राधारानी की उनके महल में आरती की गई ।

बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मन्दिर को दुल्हन की तरह सजाया गया

राधाष्टमी के अवसर पर बरसाना , वृन्दावन सहित रावल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे । चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था । ड्रोन कैमरों से भी पूरे आयोजन पर नजर रखी गयी । श्रद्धालुओं को मन्दिर में प्रवेश एक तरफ से कराया गया तो दूसरी तरफ से निकाला जा रहा था । मन्दिर परिसर में भीड़ जमा न हो इसके लिए लगातार माइक के जरिये मन्दिर प्रबंधन एलाउंस कर रहा था।

Tags: mathura newsRadharani janmotsavRadhashtamiup news
Previous Post

41 जंगल में रहा ‘रियल टार्जन’, इंसानों के बीच मात्र आठ महीने में ही हो गई मौत

Next Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Share Market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

pm modi

पीएम मोदी का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को लगेगी वैक्सीन

19/04/2021
UPSSSC Exam Calender

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
heart

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version