• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी की सरकार में गरीबों की सुनवाई और सम्मान भी : मोदी

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश में माफियाओं के इशारे पर सब होता था। गरीबों के लिए संचालित केंद्र की योजनाओं में अड़ंगेबाजी की जाती थी। आज उत्तर प्रदेश बदल गया है। माफिया सलाखों के पीछे हैं। विकास परक योजनाएं तेजी से पूर्ण हो रही हैं। पहले उत्तर प्रदेश केंद्र की योजनाओं के प्रदर्शन के मामले में निचले पायदान पर रहता था। आज ज्यादातर योजनाओं में अग्रणी राज्य के रूप में है। यूपी का सांसद होने के नाते आज के उत्तर प्रदेश को देखकर मुझे खुशी हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राधा अष्टमी है। ब्रज के कण-कण में राधा ही राधा हैं। जब कोई शुभ कार्य होता है। तो अपने बड़े याद आते हैं। आज हमें कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति खल रही है। आज वह हमारे साथ होते तो यह जनसैलाब देखकर खुश होते। हमारा इतिहास ऐसे तमाम राष्ट्रभक्तों से भरा है। हमारी आजादी की लड़ाई में ऐसे कितने ही महान सपूतों ने अपना सबकुछ खपा दिया। हमारी पीढ़ियां उनके बारे में जानने से वंचित रह गईं। आज उन गलतियों को भारत सुधार रहा है। राजा सुहेलदेव हों या फिर राज महेंद्र प्रताप सिंह हों। भारत माता के ऐसे सपूतों को नई पीढ़ी से पहचान कराने का कार्य हो रहा है।

आज देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का महोत्सव मना रहा है। इस समय इसे और मजबूती से किया जा रहा है। जो युवा बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहता है तो उसे राजा महेंद्र प्रताप के बारे में पढ़ना चाहिए, जानना चाहिए। वह भारत की आजादी चाहते थे। अपने जीवन का एक- एक पल इसी के लिए समर्पित कर दिया। वह भारत की आजादी के लिए अफगानिस्तान, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के कोने- कोने में गए। वह जीवन भर काम करते रहे। आज के युवाओं से कहूंगा कि जब भी उन्हें कोई लक्ष्य कठिन लगे तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह को जरूर याद करें। उनका जीवन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है।

इस जिले के खाण्ड़व वन में स्थित है महाभारत कालीन की गुफा का रहस्य

आज हम देश के एक और सपूत गुजरात के श्याम जी कृष्ण वर्मा को भी याद करना चाहते हैं। वह भी मां भारती के लिए जीने की प्रेरणा देते हैं। पीएम के नाते मुझे महान स्वतन्त्रता सेनानी के नाम विश्वविद्यालय की स्थापना का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राजा महेंद्र सिर्फ भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े। उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए भी काम किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए राजा महेंद्र ने ही जमीन दी थी। अन्य संस्थान खोलने में भी उनका योगदान रहा है। उनके नाम पर विश्वविद्यालय सच्ची श्रद्धांजलि है। इस कार्य को करने के लिए योगी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

नई शिक्षा नीति में जिस प्रकार से बल दिया गया है उससे इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर मिलेगा। युद्धपोत, मिसाइल से लेकर अन्य उपकरण बनाने का अभियान चल रहा है। अब हम रक्षा उपकरणों को खरीदने वाले देश के रूप में नहीं हैं। हम उस छवि से बाहर निकल आये हैं। हम निर्माण कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश डिफेंस के मनुफैक्चरिंग के मामले में बहुत आगे जा रहा है। अलीगढ़ नोड में छोटे हथियार, डिफेंस पैकेजिंग बन सके इसके लिए नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। यह इस क्षेत्र को नई पहचान देगा। लोग अभी तक अपने घर और दुकान की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ पर निर्भर रहते थे। अलीगढ़ का ताला लगाने के बाद लोग निश्चिंत हो जाते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अलीगढ़ से जुड़े कुछ संस्मरण भी सुनाये। उन्होंने कहा कि कल तक जो अलीगढ़ ताले के माध्यम हमारे घर और दुकान की सुरक्षा करता था, आज 21वीं सदी का अलीगढ़ देश की सीमाओं की रक्षा करेगा। डिफेंस कॉरिडोर के जरिए तमाम उपकरण बन रहे हैं जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

PM मोदी ने राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर बहुत बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। यह तब होता है जब निवेश के लिए माहौल मिलता है। योगी और उनकी टीम ने सबका साथ सबका विश्वास और सबका साथ के आधार पर काम किया है। अब इसे सबके प्रयास से और आगे बढ़ाना है। जेवर एयरपोर्ट, मेट्रो, आधुनिक हाई वे जैसे अनेक काम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। आने वाले समय मे यह प्रोजेक्ट विकास का बहुत बड़ा आधार बनेंगे। जिस यूपी को पहले देश के विकास की गति को धीमा करने के लिए जाना जाता था। आज यूपी विभिन्न क्षेत्र में नंबर एक हो गया है। 2017 कि पहले गरीबों की हर योजना को लागू करने के लिए रोड़े लगाए जाते थे। आज योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ रहा है। लोग भूल नहीं सकते जब यूपी को भ्रष्टाचार के हवाले छोड़ दिया गया था। एक वक्त था जब गुंडों माफियाओं की हनक चलती थी। उनके इशारे पर पूरा तंत्र चलता था। आज माफिया सलाखों के पीछे हैं। पांच साल पहले पश्चिम यूपी में बहन-बेटियों को घर से बाहर जाने में डर लगता था। जबतक बेटियां वापस न आ जाएं परिजन डरे सहमे रहते थे। लोगों को अपना घर छोड़ने पर भी मजबूर होना पड़ता था। आज यूपी में कोई अपराधी ऐसा करने पहले 100 बार सोचता है। योगी की सरकार में गरीबों की सुनवाई और सम्मान भी है।

उत्तर प्रदेश में आठ करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाया जा चुका है। देश में एक दिन में सबसे अधिक टीका लगाने का रिकार्ड भी यूपी के ही नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो दुनिया के बड़े-बड़े देश नहीं कर पाए। वह आज हमारा देश कर रहा है। उत्तर प्रदेश कर रहा है।

पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। आगे उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भी इस सरकार में बहुत काम हुआ है। यूपी में एमएसपी पर खरीद के नए रिकार्ड बने हैं। गन्ना किसानों का एक लाख 40 हजार करोड़ का भुगतान बीते चार साल में किया गया। आने वाले साल नए रास्ता खुलने वाले हैं। अलीगढ़ समेत पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए योगी सरकार और केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। राजा महेंद्र प्रताप की तरह राष्ट्र नायकों की प्रेरणा से हम अपने लक्ष्यों में सफल हों, यही कामना है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण के अंत में राजा महेंद्र प्रताप सिंह अमर रहें के नारे भी लगवाए।

Tags: aligarh newsraja mahendraup news
Previous Post

इस जिले के खाण्ड़व वन में स्थित है महाभारत कालीन की गुफा का रहस्य

Next Post

इस देश में पहुंचा डेल्टा वेरिएंट, पूरा शहर हुआ सील

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
corona in china

इस देश में पहुंचा डेल्टा वेरिएंट, पूरा शहर हुआ सील

यह भी पढ़ें

red sandalwood

सात तस्करों से पुलिस ने जब्त की एक करोड़ की लाल चंदन की लकड़ी

21/12/2022
cm yogi

‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ में दुनिया भर के निवेशकों का स्वागत है: सीएम योगी

22/11/2022
benefits of aloe vera

रात को एलोवेरा के साथ इस चीज का करें इस्तेमाल, पाएं ग्लोइंग चेहरा

21/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version