• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात तस्करों से पुलिस ने जब्त की एक करोड़ की लाल चंदन की लकड़ी

Writer D by Writer D
21/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
red sandalwood

red sandalwood

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। मथुरा पुलिस ने लाल चंदन (Red Sandalwood) की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मंगलवार दोपहर बाद पुलिस लाइन सभागार में पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये की लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। लाल चंदन की लकड़ी आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी। मथुरा-वृंदावन व अन्य शहरों में सप्लाई करना था। इससे पहले ही एसटीएफ, वन विभाग और थाना हाईवे पुलिस उन्हें दबोच लिया।

मंगलवार शाम एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि आंध्र प्रदेश से तस्करी करके इनोवा और होंडा सिटी कार में लाई जा रही लाल चंदन की लकड़ी राधा गुलमोहर सिटी के पास से पकड़ी गई है। बरामद 563 किग्रा लकड़ी के साथ दीपक उर्फ दलवीर कुशवाह निवासी गांव कौछोड़ मऊआखेड़ा, क्वार्सी (अलीगढ़), अजीत कुमार यादव निवासी महाविद्या कॉलोनी मसानी गोविंदनगर, सुमित उर्फ राम निवासी कीकी नगला जैंत, चंद्रप्रताप उर्फ बब्बू निवासी कसूनी, पहासू (बुलंदशहर), सरगना सुमित दास उर्फ संजू निवासी छोटे कपसी पीसी 7 जनपद कांकेर छत्तीसगढ़, जितेंद्र उर्फ जीतू यादव निवासी 60बी द्वारिकापुरी, रंजीत निवासी खानखेड़ा बयाना भरतपुर (राजस्थान) तस्कर दबोचे गए हैं। तस्कर इसे वृंदावन और मथुरा समेत धार्मिक स्थलों पर सप्लाई करने वाले थे।

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि फरार आरोपित कान्हा निवासी डीगगेट मंडी रामदास गोविंदनगर, स्वर्ण सिंह फौजी, राणा निवासी दिल्ली और सतीश शर्मा की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। आंध्र प्रदेश से अवैध तरीके से लाल चंदन की लकड़ी मंगाकर ऊंचे दामों में बेचने के लिए यह तस्करी करके लाई गई थी।

एसएसपी ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड सुमित दास है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि इस काम में मुनाफा ज्यादा होने की लालच में आकर वो तस्करी करने लगा। छत्तीसगढ़ के कांकोर का रहने वाला सुमित दास उर्फ संजू एमबीए पास आउट है। उसके पिता बिजनेसमैन है। एमबीए करने के बाद जब वह नौकरी की तलाश में निकला, तो कोई अच्छी नौकरी नहीं मिली। पिछले साल फिल्म ’पुष्पा’ रिलीज हुई। दोस्तों के साथ वह मूवी देखने गया। तभी उसे आइडिया आया कि अगर कम समय में करोड़पति बनना है तो इससे अच्छा काम कोई दूसरा नहीं है। इसके बाद उसने आंध्र प्रदेश में लाल देने वाले का कनेक्शन ढूंढा। वहां से वह लाल चंदन उठाकर मथुरा-वृंदावन और उसके आसपास के अन्य धार्मिक जगहों पर सप्लाई करने लगा। एसएसपी ने तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत भी किया है।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

लापता बच्चे का खेत में दबा मिला शव

Next Post

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
UP Rise gives new wings to youth
उत्तर प्रदेश

यूपी राइज से युवाओं को नई उड़ान, इनोवेशन के दम पर रोजगार सृजन का संकल्प

21/08/2026
Agreement on green hydrogen cooperation between UP and Yamanashi
Main Slider

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौता

21/08/2026
Arrival of the Japanese delegation in Kashi
उत्तर प्रदेश

काशी में जापानी प्रतिनिधिमंडल का आगमन, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

21/08/2026
Governor Kotaro Nagasaki
उत्तर प्रदेश

यूपी-जापान सहयोग को ठोस परियोजनाओं में बदलने पर जोर

21/08/2026
Next Post
rape

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

यह भी पढ़ें

Road Accident

दो अलग-अलग सड़क हादसाें में छह की मौत

11/11/2023

मशहूर कॉमेडियन के साथ बर्बरता, पहले मारे थप्पड़… और फिर काट दिया गला

28/07/2021

लोकार्पण से पहले बदला हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम, केंद्र ने दी मंजूरी

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version