• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेहद शातिर निकला मूलचंद लाला, खौफनाक इरादों की किसी को नहीं लगी भनक

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस द्वारा आंतकी मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद एटीएस द्वारा रायबरेली से जिन दो लोगों को पकड़ा गया है वह ऊंचाहार के अकोढिया गांव के निवासी हैं और आपस में दोस्त हैं।

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उनमें मूलचंद लाला बेहद शातिर है, साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला लाला इंटर तक पढ़ा है, गांव में उसे लोग साजू नाम से जानते हैं। घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं और खेती ही उसकी आय का जरिया है। हालांकि एटीएस द्वारा पकड़े जाने से उसके परिजन व गांव वाले भी हैरान हैं और किसी को उसकी आतंकी गतिविधियों की भनक तक नहीं थी।

लाला के परिचितों के अनुसार वह दो साल पहले तक गांव में मनरेगा में मुंशीगीरी का काम करता था, लेकिन एटीएस की गिरफ्तारी के बाद उसके विषय में जो जानकारी सामने आ रही है वह बेहद चौकाने वाली है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि मूलचंद लाला मुम्बई के एक माफिया अनीस इब्राहीम के सीधे संपर्क में था और उसी ने मुम्बई के जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया से उसका संपर्क कराया था। दावा है कि लाला को एक हैंडलर के रूप में इस्तेमाल करना था। लाला के लिए जिम्मेदारी थी कि वह अवध के जिलों में लोकेशन ट्रैस करके अपने खरतनाक मंसूबों को अंजाम देना था। जान मोहम्मद शेख को भी मुम्बई से गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों में कोविड-19 राहत पैकेजों की समीक्षा की

लाला के विषय में स्थानीय स्तर पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वह अक्सर घर से कुछ दिनों के लिए गायब हो जाता था, पूछने पर बताता था इस समय लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय कर रहा है। अंदर खाने से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार लाला के तार मुम्बई गए लोगों से उसके सीधे संपर्क हो सकते हैं। संभावना है कि मूलचंद लाला का काम हैंडलर का था, इसके अलावा जो जानकारी आई है कि मूलचंद लाला का प्रायगराज काफी आना जाना रहा है और आशंका है कि उसके तार इन लोगों से जुड़े हो सकते हैं।

लाला के घर में पत्नी सुधा और एक बेटा व बेटी हैं जो नवीं व ग्यारहवीं में पढ़ते हैं, हालांकि मूलचंद लाला की पत्नी सुधा और भाई पुत्तू का कहना है कि मूलचंद बेहद साधारण इंसान है और घर पर ही खेती करता है। वह एंड्रॉयड फोन तक इस्तेमाल नहीं करता है, पुलिस के इस दावे पर उन्हें भरोसा नहीं है। इसके अलावा एटीएस द्वारा हिरासत में लिया गया दूसरा युवक मो फ़हीम मुम्बई में रहता है और उसका पूरा परिवार भी काफी पहले से वहां है। हालांकि दो सालों से फ़हीम गांव में ही है। एटीएस अभी मो फ़हीम के विषय में जानकारी कर रही है और उसका खुलासा नहीं किया गया है।

फ़हीम के पिता जब्बार शेख ने बताया कि पुलिस सुबह बेटे को ले गई है और किसी आंतकी गतिविधियों में उसका हाथ नहीं है।

 

Tags: ATScrime newsraibarelliy newsterrorist moduel
Previous Post

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें

Next Post

तालिबान की क्रूरता जारी, अफगान मूल के भारतीय कारोबारी को किया किडनैप

Writer D

Writer D

Related Posts

Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Next Post

तालिबान की क्रूरता जारी, अफगान मूल के भारतीय कारोबारी को किया किडनैप

यह भी पढ़ें

चावल का पानी पीने से शरीर में आती है एनर्जी, जानें और भी कई फायदे

18/01/2022
Anandi Mata Temple

आनंदी माता मंदिर की मूर्ति से गहने चोरी

12/10/2022

मॉरीशस के पीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version