• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई 2026 Kia Seltos vs पुरानी: इंजन, माइलेज और फीचर्स तुलना

Desk by Desk
04/01/2026
in Tech/Gadgets
0
नई 2026 Kia Seltos vs पुरानी: इंजन, माइलेज और फीचर्स में पहले से कितना है फर्क! पढ़ें फुल कंपैरिजन
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2026 किआ सेल्टोस (Kia Seltos) भारत में लॉन्च हो गई है. इस गाड़ी का डिजाइन एकदम नया है और इसमें टेक्नोलॉजी लोडेड केबिन दिया गया है, साथ ही इसमें कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं. इस गाड़ी में पुराने मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. पुरानी किआ सेल्टोस कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक पॉपुलर ऑप्शन था और अब नई सेल्टोस को भी उसी फॉर्मूले पर तैयार किया गया है.
अगर आप नई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से नई और पुरानी सेल्टोस के बीच में कितना अंतर है ये बताने जा रहे हैं.

आगे का डिजाइन

नई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) कार में सबसे बड़ा अंतर आगे की तरफ देखने को मिलता है. आगे की साइड पर इसमें नई डिजाइन की ग्रिल दी गई है जो कि अब ज्यादा चौड़ी और अपराइट लगती है और पुराने मॉडल के मुकाबले इसे ज्यादा आकर्षक लुक देती है. इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलैंप सेटअप दिया गया है, लेकिन डीआरएल्स और हेडलाइट पर अब नए इंटरनल्स के साथ शार्प लाइटिंग सिग्नेचर मिलता है. किआ सेल्टोस न्यू जनरेशन मॉडल में वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट दिए गए हैं.

आगे की तरफ इसमें चौड़े स्किड प्लेट जैसे एलिमेंट और बड़े एयर इंटेक के साथ नए डिजाइन का बंपर दिया गया है जिससे यह गाड़ी पहले से ज्यादा बेहतर लगती है.

साइड लुक

2026 किआ सेल्टोस (Kia Seltos) की साइड प्रोफाइल उभरी हुई बॉडी लाइंस के साथ मस्कुलर और बॉक्सी लगती है. साइज के मामले में यह गाड़ी पहले से 100 मिलीमीटर तक बढ़ गई है और इसके व्हीलबेस का साइज भी ज्यादा है. राइडिंग के लिए 18-इंच के एरोडायनेमिक स्टाइल अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें पुराने मॉडल में मिलने वाले कन्वेंशनल डोर हैंडल्स के मुकाबले फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं.

पीछे की डिजाइन

पीछे की तरफ इसमें पुराने मॉडल में मिलने वाले ज्यादा कन्वेंशनल टेललैंप लेआउट की बजाए नए लाइट सिग्नेचर के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं. इसमें नए डिजाइन के रिफ्लेक्टर के साथ मॉडिफाइड बंपर दिया गया है जो इसे काफी क्लीन लुक देता है.इस गाड़ी में पीछे की तरफ इतने ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन नई सेल्टोस खासकर रात के समय ज्यादा मॉडर्न नजर आती है.

स्पेसिफिकेशन

1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल
1.5-लीटर डीजल

पावर

115 पीएस
160 पीएस
116 पीएस

टॉर्क

144 एनएम
253 एनएम
250 एनएम

ट्रांसमिशन*

6-स्पीड एमटी/सीवीटी
6-स्पीड आईएमटी/ 7-स्पीड डीसीटी

6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

इंटीरियर

नई और पुरानी सेल्टोस (Kia Seltos) कार के केबिन में अंतर सबसे ज्यादा नजर आता है. हालांकि, इसका पुराना मॉडल भी प्रीमियम लगता था, लेकिन नया मॉडल इससे एक लेवल ऊपर लगता है.इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है जिस पर इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर के लिए दो 12.3-इंच डिस्प्ले दिए गए हैं. जबकि, पुरानी किआ सेल्टोस कार में स्मॉल 10.25-इंच डिस्प्ले मिलता था. इसमें क्लाइमेट कंट्रोल के लिए तीसरी 5-इंच टचस्क्रीन दी गई है, जिसे इसमें सिरोस से लिया गया है.

नई 2026 Kia Seltos vs पुरानी: फीचर

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट का केबिन पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर लोडेड है. इसका सबसे हाइलाइट फीचर इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए दी गई नई डुअल 12.3-इंच स्क्रीन है. इसके अलावा इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ 10-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं.
इस गाड़ी में पुराने मॉडल वाले फीचर भी दिए गए हैं जिसमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, कूल्ड ग्लवबॉक्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं.

नई 2026 Kia Seltos vs पुरानी: सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें पुरानी सेल्टोस की तरह छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-स्टार्ट असिस्ट, एबीएस के साथ ईबीडी, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं, साथ ही इसमें रियर पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं. इस एसयूवी कार के चुनिंदा वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट शामिल हैं.

कीमत और मुकाबला

नई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) कार की कीमत 10.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है. इसका मुकाबला मारुति विक्टोरिस, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, होंडा एलिवेट, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से रहेगा.

Tags: kia seltos
Previous Post

वेनेजुएला की गैर जरूरी यात्रा से बचें…भारत ने जारी की एडवाइजरी

Next Post

इस मस्त स्मार्टफोन की लॉन्च डेट लीक, फीचर्स भी आए सामने

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट लीक, फीचर्स भी आए सामने

इस मस्त स्मार्टफोन की लॉन्च डेट लीक, फीचर्स भी आए सामने

यह भी पढ़ें

CBSE Board Result

CBSE ने घोषित किया 12वीं टर्म-1 का रिजल्ट, यहां करें चेक

19/03/2022
navneet sikera

प्रमोशन के बाद IG से ADG बने सुपर कॉप नवनीत सिकेरा, मां बोली, ‘जय हिन्द साहब’

06/01/2021
cm yogi

दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को योगी सरकार देगी आर्थिक सहायता

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version