• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रलयकारी बारिश ने यूपी में मचाई तबाही, CM योगी ने अधिकारियों को भेजा फील्ड पर

Writer D by Writer D
17/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। गुरुवार को बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में 30 लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से प्रदेशभर में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नगर निकाय और पंचायती राज के सभी अधिकारी और कर्मी फील्ड में उतर कर रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लें और लोगों को समुचित राहत पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय को यह भी निर्देश दिया है कि जलजमाव के कारण कोई रोग ना फैले इसके लिए यथोचित उपाय करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय और पंचायती राज के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में उतर कर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को राहत पहुंचाने को भी कहा गया है।

Rain alert: Lucknow admn starts helpline, urges people not to visit crowded  areas - Hindustan Times

उत्तर प्रदेश में बीते कई घंटों से लगातर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ में 13 सेंटीमीटर बारिश हो चुकी है। वहीं, हरदोई में 12 सेमी, कानपुर सिटी में 10 सेमी, फुर्सतगंज में 7 सेमी, बहराइच में 6 सेमी और सुल्तानपुर में 5 सेमी पानी गिर चुका है।

यूपी में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लगातार हो रही मूसलाधार तेज बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं और लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इसका असर उत्तर प्रदेश के जिलों पर नजर आ रहा है।

In pics: Heavy rain lashes Lucknow, waterlogging in several areas |  Hindustan Times

अगले दो-तीन दिनों में इसका असर कमजोर पड़ेगा तब बारिश का दौर थमेगा। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, बरामपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। बाराबंकी में बारिश का कहर थमता नहीं दिख रहा है।

Lucknow inundated with record 228.6 mm rainfall, more in store - Hindustan  Times

वहां बीते कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में घरों की दीवार ढह गईं हैं। बाराबंकी में में बारिश के कहर से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, सीतापुर, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर और अमरोहा सहित 30 जिलों में 48 घंटों से भारी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindirain alert in UPrain forecast in upRain in Uprain in up 2021rain in up newsrain in up todayrain in up varanasirain in up westRain news in up todayUP governmentup government newsYogi Adityanath
Previous Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना महारिकॉर्ड, मात्र छह घंटे में लगाई गईं एक करोड़ डोज़

Next Post

तेज बारिश से दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक बुजुर्ग और दो पशुओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

तेज बारिश से दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक बुजुर्ग और दो पशुओं की मौत

यह भी पढ़ें

Find My Device Network

Find My Device Network को Google ने किया लॉन्च, फोन और गैजेट को आसानी से कर सकेंगे ट्रैक

09/04/2024

रुचि सोया के बोर्ड में शामिल होंगे बाबा रामदेव

28/11/2020

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने 5 राज्यों के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version