• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साढ़े चार वर्षो में हर क्षेत्र में विकास, यूपी देश का उत्तम प्रदेश बनने की ओर : टंडन

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल रविवार को पूरे हो गये। प्रदेश के नगर विकास और जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में मीडिया के सामने सरकार के साढ़े चार साल का लेखा जोखा (रिपोर्ट कार्ड) रखा।

कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि साढ़े चार वर्षो में हर क्षेत्र में विकास हुआ हैं । यूपी देश का उत्तम प्रदेश बनने की ओर है। प्रति व्यक्ति व्यक्ति आय दुगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

प्रदेश में पहले 13 मेडिकल काॅलेज थे, अब हैं 30 हो गये है। प्रदेश के 59 जिलों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कार्य हो रहा है। सोलह जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव है। पूरे प्रदेश में 40 हजार सरकारी प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प किया गया। 08 नई राज्य विश्वविद्यालय और 51 नए सरकारी कॉलेज खोले गए। प्रदेश में 26 पॉलीटेक्निक, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज, 78 आईटीआई और 250 इंटर कॉलेज खोले गए।

सर्किट हाउस, वाराणसी में उ. प्र. सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों पर प्रेस कांफ्रेंस में।
वाराणसी, 19 सितंबर 2021 pic.twitter.com/VC0HYdCRLC

— Ashutosh Tandon (@GopalJi_Tandon) September 19, 2021

मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब तक चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों को नकार कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो रही है। आंकड़ों के सहारे उन्होंने बताया कि अब तक 11,864 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। गैंगेस्टर एक्ट में 44,759 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई हुई, जिसमें 630 अभियुक्तों पर रासुका लगाया गया।

अपहरण उद्योग और माफियाराज खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी सरकार ने साढ़े चार सालों में बड़ा कार्य किया है। उन्होंने किसान योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय योजना, उज्जवला आदि जनकल्याण कारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार योजनाओं को मूर्त रूप देने में नंबर वन है।

Image

उत्तर प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है जहां पात्र लाभार्थियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भ्रष्टाचार के लिए कहीं भी जगह नहीं रह गई। प्रदेश में सुरक्षित माहौल से लगातार पूंजी निवेश हो रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। आशुतोष टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी और अभी हमें आगे भी बहुत कुछ हासिल करना है।

नगर विकास मंत्री ने इस दौरान प्रदेश में 2017 के पहले के हालात का भी जिक्र किया और समस्याओं को बताया। उन्होंने कहा कि जिस समय प्रदेश में भाजपा सरकार बनी, उस समय जर्जर अवस्था में सारी व्यवस्थाएं हम लोगों को मिली थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन की सरकार ने व्यवस्थाओं को पटरी पर लाया है। आज किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग सभी प्रदेश सरकार के कामकाज से खुश हैं।

Tags: Ashutosh Tandonvaranasi news
Previous Post

शादी से ठीक तीन दिन महिला ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेग्नेंसी से थी अंजान

Next Post

रस्म पगड़ी में भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- समाज की पगड़ी झुकने नहीं दूंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

President Murmu
राजनीति

वीरता और विवेक को जीवन का मार्गदर्शक बनाएं युवा अधिकारीः राष्ट्रपति

13/06/2026
President Murmu
Main Slider

देहरादून आईएमए: POP में पहली बार शामिल हुईं 9 महिला अफसर, राष्ट्रपति ने ली सलामी

13/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
Main Gate
Main Slider

बरकत में रुकावट बनती है मुख्य द्वार पर की गई ये गलती

13/06/2026
Kitchen
Main Slider

रसोई में इस दिशा में लगवाएं खिड़की, घर आएगी सुख-शांति

13/06/2026
Next Post

रस्म पगड़ी में भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- समाज की पगड़ी झुकने नहीं दूंगा

यह भी पढ़ें

Bus Overturned

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर यूपी रोडवेज की बस पलटी, मची चीख-पुकार

30/07/2023

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

15/03/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने की लोस उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी के पक्ष में मतदान करने की अपील

03/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version