• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में खड़े होकर बोल रहे हैं झूठ : अखिलेश यादव

Desk by Desk
20/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के रहने वाले नहीं हैं। वह दूसरे प्रदेश से आये हैं, लेकिन फिर भी यहां की जनता ने उन्हें स्वीकार किया है। उन्हें प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहिये। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अन्नदाता की खुशहाली दलालों को रास नहीं आ रही है। इतना बड़ा धोखा और इतना बड़ा झूठ, कोई सदन में बोल सकता है। मैं उनसे जानना चाहता हूं कि उनकी सरकार ने कितने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवा पायी है।

उन्होंने कहा कि मैं उनसे जानना चाहता हूं कि क्या उनकी सरकार गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा और फैजाबाद जिलों में किसानों को क्या धान की एमएसपी दिला पायी है। किसी जिले में किसानों को दिला पाये हैं। पूरे उप्र में किस किस किसान को कितना एमएसपी दिया गया है। हम जानना चाहते हैं कि धान की क्या कीमत दी है आपने।

बता दें कि बीते शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अन्‍नदाता किसान को धोखा देकर ‘दलाली’ करने वाले लोग आज जरूर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पैसा सीधे उनके (किसानों) खातों में क्‍यों जा रहा है? आज तो पर्ची भी किसानों के स्‍मार्ट फोन पर प्राप्‍त हो रही है। घोषित ‘दलाली’ का जो जरिया था वह भी समाप्‍त हो गया है।

ग्रेटा थनबर्ग ने दिशा रवि का टूलकिट मामले में किया समर्थन, मानवाधिकार का पाठ पढ़ाया

मुख्‍यमंत्री ने शुक्रवार को सदन से बहिर्गमन कर रहे सदस्‍यों की ओर इशारा करते हुए कहा था’ ये वास्‍तविकता है। ये है सच्‍चाई-ये सच्‍चाई इस बात को बताती है कि प्रतिपक्ष का हमारे अन्‍नदाता किसानों से कोई लेना देना नहीं है। अखिलेश ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री यूपी के रहने वाले नहीं है, वह दूसरे प्रदेश से आये हैं, लेकिन फिर भी यहां की जनता ने स्वीकार किया है और उन्हें प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहिये।

उन्होंने दावा किया कि इस सरकार ने झूठ कहा कि गन्ना किसानों को सबसे अधिक भुगतान भाजपा सरकार में हुआ। उन्हें इसका सबूत देना चाहिए। इस सरकार ने अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। लोगों की नौकरियां चली गईं और ये तीनों कृषि कानून इसलिए लाए गए हैं जिससे कि कृषि पर भी कुछ उद्योग घरानों का नियंत्रण स्थापित हो जाए। भाजपा की सरकार में किसान और नौजवान सभी परेशान हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में खड़े होकर झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योगी आरोप लगाते हैं कि सपा सरकार चीनी मिलों को बेच देना चाहती थी जबकि ऐसा नहीं था। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आरोप है कि समाजवादी पार्टी ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिये, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि सपा ने कभी अपने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बलात्कारियों के मुद्दे कभी वापस नहीं लिये। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है और अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

Tags: accusations on BJPakhilesh yadavBJP Governmentcm yogihindi newsnews in hindiUP governmentअखिलेश यादवभाजपा पर आरोपभाजपा सरकारयूपी सरकारसीएम योगी
Previous Post

Katrina Kaif की बहन, इसाबेला कैफ की जल्द होगा बॉलीवुड डेब्यु मे एंट्री

Next Post

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ टीएमसी दिया नया नारा

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
TMC

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 'बंगाल को चाहिए अपनी बेटी' टीएमसी दिया नया नारा

यह भी पढ़ें

हाथरस केस

हाथरस केस में नया खुलासा, एक आरोपी निकला नाबालिग, CBI को मिली मार्कशीट

20/10/2020

CBSE में जल्द ही 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे होंगे जारी

05/10/2020
CM Yogi inspects construction work of Gorakhpur's first six-lane flyover

गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

04/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version