• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Upendra Tiwari

Upendra Tiwari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से खेल प्रोत्साहन सामग्री के वितरण की वर्तमान स्थिति क्या है की जानकारी ली, एवं इसका वितरण जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया। खेल प्रोत्साहन सामग्री की पूर्व में हुए वितरण की जांच करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये।

श्री तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी परिस्थिति में जिला युवा कल्याण अधिकारी को एक से अधिक जिलों का प्रभार न दिया जाय। जहां जिला युवा कल्याण अधिकारी न हों वहां सीनियर ब्लाक आर्गेनाइजर को प्रभार दिया जाय।

श्री तिवारी ने ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कितने प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं तथा कितना बजट है के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ स्कूलों, कॉलेजों के प्रिंसिपल से बात करें एवं उनके यहां से खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की व्यवस्था करायें। उपलब्धता के बाद ही ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करवायें। उन्होंने प्रतियोगिता से सम्बंधित तिथियों में भी संशोधन करने के लिए अधिकारियों से कहा।

श्री उपेन्द्र तिवारी ने सम्बंधित अधिकारियों से पीआरडी जवानों के ड्यूटी ऑनलाइन फीडिंग के बारे में भी जानकारी प्राप्त की एवं शेष बचे फीडिंग कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डाटा फीडिंग से ड्यूटी लगाने सहित अन्य कार्यों में पारदर्शिता आयेगी एवं ड्यूटी विसंगतियां भी दूर होंगी।

इस बैठक में उप सचिव फलेन्द्र पाल सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण अजातशत्रु शाही, सी0पी0 सिंह, शिल्पी पाण्डेय, मेघना सोनकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: Lucknow NewsUpendra tiwari
Previous Post

भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर कार्य कर रही : नंदी

Next Post

सीएम योगी ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत की CBI जांच के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Three vehicles collided on the highway
Main Slider

हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक

10/11/2025
Jawaharlal Nehru Stadium
Main Slider

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

10/11/2025
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इस विभाग के 4 अधिकारी बर्खास्त

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब : मुख्यमंत्री

10/11/2025
Next Post
Mahant Narendra Giri

सीएम योगी ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत की CBI जांच के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Akhilesh yadav

भाजपा को लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही : अखिलेश

02/11/2020
हत्या

गाजियाबाद : हत्यारोपी ने फेसबुक पर पुलिस को दी धमकी, कहा- यह तो अभी ट्रेलर है..

26/08/2020
CM Dhami

आजादी का अमृत महोत्सव बना जन-जन का अभियान: धामी

09/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version