• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 साल की गौ माता की मौत पर सदमे में परिवार, तेरहवीं संस्कार के लिए छपा कार्ड

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
Cow

Cow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक परिवार गौ माता के देहांत के बाद सदमे में है। परिवार वालों का कहना है कि 24 साल तक परिवार के सदस्य के रूप में हम लोगों ने उनकी सेवा की, उनका दूध पीकर हमारे बच्चे बड़े हो गए। उनके जन्म लेने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ। तो उनका नाम लक्ष्मी रख दिया। इस परिवार ने ऐसी गौ माता के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया है । इसके लिए तीन हजार लोगों को शोक संदेश का कार्ड छपवा कर भेजा गया है। यह कार्ड अब चर्चा का विषय बन गया है।

जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के गांव घारीघाट के मजरा छगडिहवा के निवासी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी वर्मा के घर पर एक 24 वर्षीय गाय ‘लक्ष्मी’ थी।उसका हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने तेरहवीं संस्कार के लिए शोक संदेश कार्ड छपवाया है। इसमें लिखा है कि उनकी पूजनीय गौ माता का निधन 13 सितंबर को हो गया है। उनकी तेरहवीं संस्कार 25 सितंबर को है। उन्होंने बताया कि 20 मई 1997 को गौ माता लक्ष्मी का जन्म उनके यहां हुआ था। इसके बाद से वह उनके परिवार का अभिन्न अंग हो गईं। इसके अलावा दो और गोवंश उनके पास थे। परिवार का जुड़ाव उनमें लक्ष्मी से बहुत ज्यादा था। वह कहते हैं कि लक्ष्मी ने उनके परिवार की खूब सेवा की है। वह परिवार के सदस्य की तरह रहती थी। लक्ष्मी के साथ 24 साल कब बीत गए उन्हें पता ही नहीं चला।

विधि विधान से किया गया अंतिम संस्कार

विन्देश्वरी वर्मा कहते हैं कि लक्ष्मी के निधन के बाद से परिवार के लोग दुखी हैं। सालों से उनके परिवार का लक्ष्मी से अटूट रिश्ता रहा है। निधन के बाद से उन्होंने सभी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसकी अंतिम क्रिया को संपन्न कराया। घर के ही परिसर में गड्ढा खोदा गया। पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम क्रिया सम्पन्न हुई।

विन्देश्वरी वर्मा ने बताया कि उन्हें बेजुबान के प्रति अटूट प्रेम है । वह गौ हत्या जैसी खबरों को सुनकर दुखी हो जाते थे। इसीलिए उन्होंने फैसला किया कि वह लक्ष्मी के निधन के बाद उसकी तेरहवीं भी करेंगे। इससे समाज में एक संदेश जाएगा। उन्होंने तीन हजार से अधिक तेरहवीं के कार्ड क्षेत्र में बटवाएं हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोग लक्ष्मी की तेरहवीं में अवश्य आएंगे।

जानवरों को लावारिस छोड़ कर देते हैं सरकार को दोष

छुट्टा जानवरों की भरमार को लेकर उन्होंने समाज के संवेदनहीन लोगों को दोषी ठहराते हुए कहा कि लोगों के अंदर संवेदना मर चुकी है । गाय का दूध खाने के बाद उन्हें लावारिस छोड़ देते हैं। फिर भूखे प्यासे जानवर जब उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, तब वह सरकार को दोष देते हैं कि सरकार ने छुट्टा जानवरों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने पूछा कि आखिर योगी- मोदी कितने जानवरों को यहां छोड़ने आए थे।

ऐसे मामलों में सरकार बनाए कड़े नियम

किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी खबरें मिल रही हैं कि सरकार किसानों को खेत में कंटीले तार हटवाने के लिए निर्देश जारी करने जा रही है । कहा कि ऐसा न करके ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, जो अपने जानवरों को उपयोग में लेने के बाद लावारिस छोड़ देते हैं । फिर उसके बाद सरकार को दोष देते हैं । जब तक इन्हें चिह्नित कर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होगी, तब तक इस समस्या से निजात मिल पाना बहुत ही मुश्किल काम है। सरकार चाहे इसके लिए जितनी गोशाला बनवा दे, फिर भी इन पर नियंत्रण नहीं कर पाएगी।

Tags: gonda newsup news
Previous Post

इस दिन से इन 4 राशि वालों को होगा लाभ, शुक्र के प्रभाव से बनेंगे सभी बिगड़े काम

Next Post

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दिया भारत आने का निमंत्रण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दिया भारत आने का निमंत्रण

यह भी पढ़ें

murder

युवक की गला दबा कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

30/03/2021
Festival Economy

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
government land

सरकारी जमीन बेचने में नपे कई पीसीएस अफसर, कई बीघा जमीन भूमाफिया को बेची

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version