• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी जमीन बेचने में नपे कई पीसीएस अफसर, कई बीघा जमीन भूमाफिया को बेची

Writer D by Writer D
31/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
government land

government land

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई के लिए पहचान बन चुके सरोजनीनगर के भटगांव के राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर करीब 110 बीघा सरकारी जमीन (Government Land) भू-माफिया को बेच दिए जाने के मामले में 35 अधिकारियों-कर्मचारियों की गर्दन फंस गई है। जिला प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए शासन को इनके नाम भेजे हैं। वर्ष 2020 से 2022 के बीच सरोजनीनगर में इन अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती रही और जमीन (Government Land) बेचने में इनकी सांठगांठ सामने आई है।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शासन से जमीन घोटाले (Land Scam) में शामिल रहे लोगों के नाम मांगे गए थे। इनकी सूची तैयार कर भेज दी गई है। इस घोटाले में पांच पीसीएस अफसरों के साथ ही लेखपाल, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, बाबू, रिकॉर्ड रूम केयर टेकर दोषी पाए गए हैं। दोषी पाए गए एसडीएम व एसीएम के खिलाफ कार्रवाई शासन से होनी है।

हालांकि, जिन पांच अफसरों के नाम भेजे गए हैं, उनमें से दो ने कहा है कि उनकी तैनाती बहुत थोड़े दिनों के लिए हुई थी। दोनों ने यह भी कहा है कि तैनाती के दौरान जमीन से जुड़ी किसी फाइल पर उन्होंने कोई अनुमोदन नहीं किया था। इन दलीलों के साथ उन्होंने नियुक्ति विभाग में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक जांच में दोषी पाए गए एसडीएम व एसीएम स्तर के पीसीएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नियुक्ति विभाग से होनी है। वहीं, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार के खिलाफ राजस्व परिषद से कार्रवाई होगी। इसकी जांच प्रयागराज मंडलायुक्त को दी गई है। वहीं बाबू, रिकॉर्ड रूम केयर टेकर के खिलाफ कार्रवाई जिला प्रशासन खुद करेगा। यह कार्रवाई राजस्व परिषद की कार्रवाई पर निर्भर करेगी। अब शासन के निर्देश पर सभी आरोपियों को चार्जशीट दी जाएगी। इसपर वे अपना पक्ष रख सकेंगे।

यूपी में कई इलाकों में धूल भरी आंधी ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सरोजनीनगर के भटगांव में 52 किसानों को 110 बीघा जमीन पट्टे पर दी गई। हैरत की बात यह है कि इन किसानों के पक्ष में रिकॉर्ड में कोई पट्टा आदेश नहीं होने के बाद भी सांठगांठ से इन जमीनों को असंक्रमणीय से संक्रमणीय में दर्ज कर दिया गया। इसके बाद यह जमीनें भू-माफिया को बेच दी गईं। डिफेंस कॉरिडोर आने पर यूपीडा से भारी भरकम मुआवजा भी भू-माफिया ने ले लिया। डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई आने के बाद यहां जमीन की कीमतें बढ़ीं। जून 2022 में तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश ने इसी मामले में राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए तहसील के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया था।

Tags: crime newsgovernment landLand scamLucknow Newsup news
Previous Post

यूपी में कई इलाकों में धूल भरी आंधी ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Next Post

IGNOU में मैनेजमेंट कोर्स में प्रक्रिया जारी, इस उम्र के ग्रेजुएट करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Sawan Jhula
अयोध्या

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

14/08/2026
Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.
उत्तर प्रदेश

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

14/08/2026
Next Post
IGNOU

IGNOU में मैनेजमेंट कोर्स में प्रक्रिया जारी, इस उम्र के ग्रेजुएट करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Mayawati congratulated Akhilesh Yadav on his birthday

छह घंटे पहले मायावती ने अखिलेश यादव को कहा जन्मदिन मुबारक, राजनीतिक अटकले तेज

01/07/2023
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं

26/09/2024
Rapist

जिला जेल में रेपिस्ट ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटा, प्रशासन में मचा हड़कंप

31/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version