• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अब्बाजान’-‘चाचाजान’ शब्दों का किसी को भी मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए : शिवपाल

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बदले की भावना से काम हो रहा है। प्रदेश में ये सरकार इकबाल खो चुकी है।

कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है. कानून व्यवस्था के साथ-साथ महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी वर्ग के लोग इस सरकार से परेशान हैं। सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को हटाना चाहते हैं। ‘अब्बा जान’, ‘चाचा जान’ ये सब शब्द सम्मान सूचक शब्द हैं, किसी को भी मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि अगर मैं पार्टी में शामिल होता तो सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं कई प्रदेश में सपा सरकार बनती। धर्मातांतरण मामले में मौलाना कलीम की गिरफ्तारी होने पर उन्होंने कहा की योगी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। विरोधियों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।

अगले महीने से शुरू होगा 12-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन, इस तकनीक से लगेगा टीका

शमशाद मार्केट स्थित चिनार गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में योगी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार में गरीब, कमजोर किसी भी वर्ग का भला नहीं हुआ। हर मामले में सरकार फेल है। इसलिए प्रदेश के सभी सियासी दल का यही प्रयास है कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। तमाम सेक्यूलर दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। सपा और अखिलेश यादव पर पूछे गए सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। हर सवाल पर सिर्फ यही कहते रहे अखिलेश से ही पूछिए।

शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी चुनाव  को लेकर तैयारी पूरी है। 75 जिलों में संगठन तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि समान विचारधारा के लोग या जितनी भी पार्टियां हैं सभी एक होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाने का प्रयास करें।  समाजवादी पार्टी और अन्य दलों से गठबंधन पर शिवपाल यादव ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस पर अभी बात चल रही है।

Tags: aligarh newsshivpal yadavup news
Previous Post

अगले महीने से शुरू होगा 12-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन, इस तकनीक से लगेगा टीका

Next Post

महापुरुषों को अपना बताएं, मगर वैसा बनें भी तो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post

महापुरुषों को अपना बताएं, मगर वैसा बनें भी तो

यह भी पढ़ें

Farmer protest

किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव, एक दिसंबर से सभी राज्यों में प्रदर्शन

29/11/2020
police

पाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान, पोल खुलने पर छोड़ा पद, होगी FIR

30/12/2020
pitru paksha

तिथि याद न हो तो सर्वपितृ अमावस्या को करें श्राद्ध, पितरों के मोक्ष के लिए करें ये उपाय

13/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version