• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हार के बाद कोहली ने ड्रेसिंग रूम में जमकर निकाला गुस्सा, खिलाडियों की लगे क्लास

Desk by Desk
25/09/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईपीएल 2021 के 35वें मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बैंगलोर की टीम एक समय बिना किसी नुकसान के 111 रन पर थी, लेकिन इसके बाद टीम केवल 156 रन ही बना पाई।

टीम की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 70 और कप्तान विराट कोहली ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। चेन्नई ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 और अंबाती रायडू ने 32 रनों की पारी खेली। इस हार के बाद कप्तान कोहली अपने टीम साथियोंं के प्रदर्शन से बेहद आहत नजर आए।

कोहली ने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जमकर अपना गुस्सा निकाला। इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी की टीम 14 अंक से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। दूसरी ओर, आरसीबी की टीम 9 मैच में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

आरसीबी ने अपने टिवटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कप्तान कोहली और कोच माइक हेसन टीम के खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं। कोहली ने टीम के खिलाड़ियों से कहा, ‘मैच से दूर होते हुए हम जानते हैं कि हम उन्हें दबाव में डाल सकते थे, तो इससे सभी को आहत होनसा चाहिए।

अगर हम इस टूर्नामेंट को जीतना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इससे लोगों को दुख होगा कि हमने एक बड़ा मौका दिया। यह तब तक स्वीकार्य है जब तक हम इससे सीखने को तैयार हैं। हमें इसमें सुधार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम टॉप पर फिनिश करने की बात करते हैं, तो हमें इस तरह से नहीं खेलना चाहिए।’

आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर और कोच माइक हेसन ने कहा कि टीम को कम से कम 20 रन और बनाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि टीम को फिनिशिंग में सुधार करनी होगी। कोच ने कहा, ‘इस पिच पर 170 रन का स्कोर बहुत अच्छा स्कोर होता।

हर किसी ने देखा कि बॉल मुश्किल से बल्ले पर आ रही थी। हमने अंतिम 10 ओवर में केवल 66 रन बनाए। हमें 15-20 रन और बनाना चाहिए था। मैं नहीं समझता हूं कि यह 185 वाली विकेट थी, लेकिन हम कुछ और स्कोर चाहते थे। मैं बहुत निराश हूं। उन्होंने पारी के अंत में अच्छी गेंदबाजी की, धीमी गेंदों और यॉर्कर को अच्छी तरह से अंजाम दिया।’

Tags: cricket newsIPLIPL 2021virat kohli
Previous Post

‘पीस कॉन्फ्रेंस’ में हिस्सा नहीं ले पाएंगी दीदी, केंद्र ने नहीं दी रोम दौरे की इजाजत

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स का ये प्लेयर आज तोड़ सकता है वीरू का ये खास रिकॉर्ड

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
virendra-rishabh

दिल्ली कैपिटल्स का ये प्लेयर आज तोड़ सकता है वीरू का ये खास रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

गुरदासपुर : दो गुटों में हुई गोली-बारी, सरपंच और पूर्व सरपंच की मृत्यु

14/01/2021
CM YOGI

शिक्षक दिवस विशेष: बच्चों का भविष्य संवार रहे गुरुओं का भी हो रहा सम्मान

04/09/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने एम्स के ट्रामा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

11/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version