• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराबी पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक, इस बात से था नाराज

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
दांतों से काटी पत्नी की नाक

दांतों से काटी पत्नी की नाक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता दिखाते हुए उसकी नाक तक काट दी। महिला को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। ये घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

दरअसल, शराबी पति की मारपीट से परेशान महिला ने पति का घर छोड़कर कोर्ट में केस किया था और गुजारा भत्ते की मांग की थी। इससे पति नाराज हो गया। उसने पहले तो पत्नी को पीटा फिर उसकी नाक काट दी। यह घटना एमपी के रतलाम ज‍िले में आलोट कस्बे की है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

घायल पत्नी को इलाज के लिए आलोट के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग होकर उसे छोड़ दिया था।

दरअसल, आलोट की रहने वाली टीना माली की शादी उज्जैन जिले के झुठावद गांव के दिनेश माली के साथ 2008 में हुई थी। टीना के मुताबिक, दिनेश कुछ भी काम नहीं करता था। शादी के कुछ समय बाद दिनेश शराब पीकर उससे मारपीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर वह दोनों बेटियों के साथ वापस मायके आकर रहने लगी। यहां पर वह रसोई बनाने का काम करके गुजारा कर रही है।

मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट, 39 लोग मिले संक्रमित

2019 में टीना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण पोषण के लिए केस दायर कर दिया। यह बात दिनेश को नागवार गुजरी। वह केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।

रव‍िवार दोपहर अंजुमन कॉलोनी स्थित टीना के घर आरोपी पति दिनेश पहुंचा। उसने टीना और दो बेटियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने दांतों से पत्नी की नाक काट दी, इसके बाद फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को आलोट के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामले में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

आलोट के थाना प्रभारी नीरज सारवान ने बताया क‍ि टीना नाम की मह‍िला ने केस दर्ज कराया है जिनके पति का नाम दिनेश है और वह अंजुमन कॉलोनी में रहती हैं। इन दोनों का कोर्ट में पूर्व में विवाद चल रहा है। इस बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था। पति ने इस इस विवाद में पत्नी को ही दांत से काट लिया। उसी की रिपोर्ट पर हमारे यहां अपराध कायम किया गया है और आरोपी को राउंडअप भी कर लिया गया है।

Tags: crime newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट, 39 लोग मिले संक्रमित

Next Post

22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में खुलेंगे सिनेमा हॉल-थिएटर्स

Writer D

Writer D

Related Posts

cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में खुलेंगे सिनेमा हॉल-थिएटर्स

यह भी पढ़ें

यूपी में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी दर बढ़कर हुई 98 फीसदी

09/06/2021
Sports University in Meerut

इस जिले में 7000 करोड़ की लागत से बनेगा पहला स्पोर्टस विश्वविद्यालय

26/01/2021
Shyam Benegal

नेशनल अवार्ड विजेता डायरेक्टर श्याम बेनेगल की बिगड़ी तबीयत, दोनों किडनी खराब

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version