• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दो किलोमीटर तक बाइक घसीट ले गया चालक

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां देवरिया- गोरखुपर मार्ग पर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नौगांवा मोड़ के पास अनुबंधित बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बस में फंसी बाइक को दो किलोमीटर तक चालक घसीटते हुए लेकर गया। इसके बाद भी बाइक फंसी रही तो बस चालक सवारियों को उतार कर फरार हो गया। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान की।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नौगांवा मोड़ के पास गोरखपुर- देवरिया मार्ग पर तेज गति से आ रही अनुबंधित बस के सामने से बाइक सवार युवक चपेट में आ गया।

युवक की बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और युवक सड़क किनारे जा गिरा। करीब दो किमी तक गौरी बुजुर्ग गांव के पास बाइक को घसीटते हुए बस चालक ले गया। इस दौरान तेज आवाज होने से लोग भी आर्श्चय में पड़ गए।

मरने से पहले ख्वाहिश है कि यूपी में 100 मुस्लिम नेता हो : ओवैसी

बस चालक गौरी बुजुर्ग गांव के पास तक बाइक फंस जाने के वजह से रोका और वहां से फरार हो गया। डरे सहमे यात्री भी मौके से निकल गए। जबकि दूसरी तरफ गौरी बाजार से गोरखपुर की तरह जा रहे गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को थाने ले आई। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पुरूषोतमपुर गांव निवासी पंकज निषाद (22) पुत्र चंद्रिका निषाद के रूप में किया है। एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है।

Tags: accident newscrime newsDeoria Newsup news
Previous Post

जितिन प्रसाद समेत सात मंत्री योगी कैबिनेट में हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Next Post

70 साल का बुजुर्ग कर रहा था गांजे की तस्करी, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
arrested

70 साल का बुजुर्ग कर रहा था गांजे की तस्करी, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

fire brokeout in chemical factory

भरुच की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 24 लोग घायल

23/02/2021
gold

सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फिंकी

25/11/2022

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटों में आए 21,257 केस

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version