• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फांसी के फंदे से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर थाना के सेहरा गांव की सीमा क्षेत्र में रविवार को एक युवक और युवती का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इलाके में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने फांसी लगाई है। युवती की एक दिसम्बर को शादी होने वाली थी।

थाना क्षेत्र के रामपुर सेहरा गांव की 23 वर्षीय सोनी शनिवार की देर रात को परिवार को बिना बताये घर से निकल गई। इधर रात्रि करीब दो बजे के दरमियान बेटी को बिस्तर पर न पाकर घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रात्रि ज्यादा होने पर परिजन सुबह का इंतजार करने लगे। रविवार को गांव के कुछ लोग धान की फसल को देखने के लिए खेत की ओर गये। तभी देखा कि बनीडीह और सेहरा गांव के सीमा क्षेत्र में आने वाले तालाब के पास एक नीम के पेड़ से युवती और एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूल रहा है। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने रोना-पीटना शुरु कर दिया।

इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर दोनों की पहचान की। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक युवक इसी गांव का रहने वाला 24 वर्षीय पंकज पटेल व लड़की सोनी पटेल दोनों एक जाति और एक दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन लड़की की शादी एक दिसम्बर को किसी और के साथ होनी थी। इस बात से आहत होकर सोनी ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगा ली है। हालांकि इस मामले में दोनों परिवार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

रामपुर थानाध्यक्ष ओमकार नारायण सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी दोनों परिवारों से कोई तहरीर नहीं प्राप्त है आगे की जांच की जा रही है।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने परिवहन कोरोना राहत पैकेज का किया शुभारम्भ

Next Post

रास्ते को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

रास्ते को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

CM Yogi in the review meeting of Panchayati Raj Department

मुख्यमंत्री ने कहा – ग्राम पंचायतों की समृद्धि ही आत्मनिर्भर भारत की नींव

14/10/2025
Chana

सुबह-सुबह खाएं ये एक चीज, दिनभर रहेंगे एक्टिव

16/08/2024
arrested

कैबिनेट मंत्री के करीबी के होटल पर छापेमारी, चोरी के डीजल सहित 17 गिरफ्तार

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version