• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM पुष्कर ने ज्ञानवाणी चैनल का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्ञानवाणी चैनल का वर्चुअल शुभारंभ किया। शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर नए ऑनलाइन एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी-1 और ज्ञानवाणी-2 की स्थापना की है। इनसे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ज्ञानवाणी का लाभ प्रदेश के सभी बच्चों को मिले। ज्ञानवाणी चैनल की सार्थकता तभी होगी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक इसका लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा की बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती होती है। कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण के लिए अनेक सराहनीय प्रयास किए गए। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी शैक्षणिक गतिविधियां चल रही हैं।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण प्रचलन में आया है। अब ऑनलाइन माध्यम से शैक्षणिक गतिविधि हो रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ज्ञानवाणी चैनल के माध्यम से पीएम-ई विद्या के कंटेंट को भी शामिल किया जाए। यह पूर्णतः एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित है।

मुख्य सचिव एसएस संधु ने ‘उत्तराखंड निवास’ का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

शिक्षा सचिव राधिका झा ने कहा कि ऑफलाइन शिक्षण के साथ ही बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से ही शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञानवाणी-1 प्राथमिक कक्षाओं एवं ज्ञानवाणी- 2 माध्यमिक कक्षाओं के लिए चलाया जा रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जियो विशाल अग्रवाल ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े सभी एनजीओ भी शिक्षा विभाग के माध्यम से ज्ञानवाणी में कंटेंट का प्रसारण कर सकते हैं। उन्होंने बताया की जल्द ही धारचूला में जियो की 4जी कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।

इस मौके पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल सती, जियो के स्टेट समन्वयक दीपक सिंह एवं वर्चुअल माध्यम से सभी मुख्य शिक्षाधिकारी एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Tags: CM Pushkargyanvani channelUttrakhand Newsसीएम पुष्कर
Previous Post

मुख्य सचिव एसएस संधु ने ‘उत्तराखंड निवास’ का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Next Post

इस देश ने समलैंगिक विवाह को दी मंजूरी, बच्चे गोद लेने का भी दिया अधिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Next Post

इस देश ने समलैंगिक विवाह को दी मंजूरी, बच्चे गोद लेने का भी दिया अधिकार

यह भी पढ़ें

stop rapes

भयानक: पंजाब के जालंधर में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

03/01/2021
नई शिक्षा नीति new education policy

नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए गठित कर रहे हैं टास्क फोर्स :  केंद्रीय शिक्षा मंत्री

12/12/2020
Cm yogi

गाय के बिना कोई कर्मकाण्ड पूरा नहीं किया जा सकता : योगी

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version