• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना टीकाकरण में यूपी ने फिर रचा इतिहास, एक दिन में लगे 34 लाख को टीका

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
vaccination

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक दिन में 34 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड टीकाकवर देकर उत्तर प्रदेश ने फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते 06 सितम्बर को प्रदेश में 33,42,360 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी, जो देश के किसी राज्य में एक दिन में सर्वाधिक कोविड टीकाकरण था, अब सोमवार को यूपी ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ एक नया कीर्तिमान रचा है।

सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत प्रदेश में 16416 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। खबर लिखे जाने तक 34 लाख 08 हजार 653 डोज लगाए जा चुके थे। सर्वाधिक टीकाकरण लखनऊ में हुआ जबकि गाजियाबाद और प्रयागराज, क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ताजा स्थिति के मुताबिक यूपी में कुल 10 करोड़ 36 लाख 66 हजार से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें, 08 करोड़ 40 लाख लोगों पहली डोज लेने वाले हैं, जबकि 01 करोड़ 95 लाख लोग कोविड के दोनों डोज पा चुके हैं।

टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखें तो यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 08.55 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है, जबकि मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल, क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

योगी सरकार के सात नए सारथी, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

प्रदेश में कोरोना महामारी काबू में है। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 01 लाख 69 हजार 500 सैम्पल की टेस्टिंग में 71 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। गोरखपुर, चन्दौली और पीलीभीत में दो-दो तथा मथुरा में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया। इसी अवधि में 06 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 176 रह गई है। अब तक 16 लाख 86 हजार 712 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार को उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ कोविड की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों को कोविड जांच की जानी जरूरी है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने सीएम को बताया कि लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है।

एक अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

ताजा स्थिति के मुताबिक अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सोनभद्र जिलों में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। अब तक 07 करोड़ 79 लाख 68 हजार 360 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।

Tags: up newsvaccination in up
Previous Post

एटीम काटकर 28 लाख की चोरी करने वाले गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार

Next Post

एक और गैंगवार से दहली दिल्ली, गैंगस्टर मंजीत के सहयोगी की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
Murder

एक और गैंगवार से दहली दिल्ली, गैंगस्टर मंजीत के सहयोगी की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Haryanvi dancer 'Sapna Chaudhary' has come to compete 'Gori Nagori'

हरियाणवी डांसर ‘सपना चौधरी’ को टक्कर देने आ गई हैं ‘गोरी नागोरी’

29/05/2021
सुशांत राजपूत केस

शिवसेना पर बीजेपी विधायक का हमला- सुशांत केस का सच छिपाने के लिए पटना SP को किया क्वारंटाइन

03/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version