• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS इफ्तिखारुद्दीन फरियादियों पर बनाते थे धर्मांतरण का दबाव, दो महिलाओं ने लगाया आरोप

Writer D by Writer D
28/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वायरल हो रहे वीडियो में आईएएस इफ्तिखारुद्दीन धर्म गुरुओं के साथ इस्लाम का पाठ अपने आवास पर पढ़ा रहे हैं। इसकी सच्चाई कहां तक सही है, यह तो एसआईटी की जांच रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा।

लेकिन कानपुर के तत्कालीन मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके साथ ही मंगलवार को दो महिलाएं मीडिया के सामने आईं और आरोप लगाया कि फरियाद लेकर उनके कार्यालय पहुंचने के दौरान धर्मांतरण का दबाव बनाया गया था। लालच दिया गया था कि धर्मांतरण करने पर आपकी जमीन मिल जाएगी।

गौरतलब है कि, सपा सरकार में कानपुर में बतौर मंडलायुक्त के पद पर तैनात रहे सीनियर आईएएस इफ्तिखारुद्दीन का एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मंडलायुक्त धर्म गुरुओं के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक कर रहे हैं और स्वयं इस्लाम धर्म का पाठ पढ़ा रहे हैं। इस दौरान कुछ वक्ता भी इस्लाम धर्म का बखान कर रहे हैं और अन्य धर्मों की खामियों को गिना रहे हैं।

आलमबाग में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी के पद पर रहते इफ्तिखारुद्दीन के इस कारनामें से कानपुर ही नहीं देश भर की जनता नाखुश है। हालांकि वायरल वीडियो की सच्चाई आना अभी बाकी है, लेकिन मामला अतिगंभीर होने के चलते शासन ने एसआईटी का गठन कर सात दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।

धर्मांतरण कराने का लगा आरोप

वायरल वीडियो को अगर सही मान लिया जाए तो लोगों के अनुसार इफ्तिखारुद्दीन ने नियमों की अनदेखी की है। सरकारी आवास पर इस तरह की धार्मिक बैठक नहीं होनी चाहिये और मंडलायुक्त जो भी कुछ इस्लाम धर्म के बढ़ावा देने के लिए कह रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत है। वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार को कल्याणपुर की दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि फरियाद लेकर जब उनके कार्यालय में गईं थी तो उस दौरान उनके कार्यालय के कुछ लोगों ने धर्मांतरण का दबाव बनाया। इसके साथ ही लालच दिया गया कि अगर इस्लाम धर्म कबूल कर लेंगी तो आपकी जमीन का निपटारा करा दिया जाएगा। महिलाओं का आरोप है कि जब धर्मांतरण की बात अस्वीकार कर दी तो मंडलायुक्त की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई।

फरियादियों को देते थे पुस्तकें

कल्याणपुर के रॉबी शर्मा ने आरोप लगाया कि कानपुर में मंडलायुक्त रहने के दौरान मेट्रो के डीपीआर में मो. इफ्तिखारुद्दीन ने गलत तरीके से लोगों की जमीन शामिल करवा दी। जब पीड़ित उनसे मिलने पहुंचे, तो उन लोगों को भगा दिया था। बाद में तत्कालीन कमिश्नर के कुछ लोगों ने मौके पर आकर मो. इफ्तिखारुद्दीन की लिखी एक किताब दी और इस्लाम धर्म अपनाकर जमीन वापस मिलने का लालच दिया था। बताया जा रहा है कि वह इस्लाम धर्म को लेकर इस कदर संजीदा थे कि रमजान के दौरान जब वह रोजा रखते थे तो कर्मचारियों को भी दिनभर कुछ नहीं खाने देते थे। ऐसे में कर्मचारियों को भी मजबूरी में भूखा रहना पड़ता था।

Tags: crime newsIAS Iftikharuddinkanpur newsup news
Previous Post

आलमबाग में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

Next Post

पूर्ववर्ती सरकारों में बम फटते थे, न विकास होता था और न निवेश आता था : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

पूर्ववर्ती सरकारों में बम फटते थे, न विकास होता था और न निवेश आता था : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

यूपी में अपराध और अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं : सीएम योगी

25/01/2021
शानदार मास्क

टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये शानदार मास्क

12/07/2021
PM Modi- CM Yogi

उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी में हुआ भावपूर्ण पत्रों का आदान-प्रदान

24/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version