• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

कैबिनेट ने रेलवे के दो प्रोजेक्ट नीमच रतलाम सिंगल लाइन को डबलिंग करने की मंजूरी दे दी है।

Desk by Desk
29/09/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम ने विकास योजनाओं का जायजा लिया था। आज की बैठक में लिए गए फैसले को लेकर पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी।

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले

वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आज की बैठक में रेलवे और शिक्षा संबंधी कई फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने पीएम पोषण स्कीम को शुरू करने का फैसला किया है। इस स्कीम के तहत 11.2 लाख से ज्यादा सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में दिन का खाना मिलेगा।

ये स्कीम 5 सालों के लिए चलाई जाएगी और इसके लिए सरकार ने 1.31 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है। स्कीम वर्तमान में जारी मिड-डे मील को रिप्लेस करेगी। इस स्कीम को केंद्र राज्यों की मदद से चलाएगा, हालांकि ज्यादा दायित्व और हिस्सा केंद्र सरकार का होगा।

नीमच रतलाम सिंगल लाइन का होगा दोहरीकरण

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, यूनियन कैबिनेट ने नीमच-रतलाम ट्रैक को डबल करने का फैसला किया है। इस काम में 1096 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा राजकोट-कानालुस लाइन को भी डबल करने का फैसला किया गया है। इस काम को पूरा करने में करीब 1080 करोड़ का खर्च आएगा।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर काफी प्रयत्नशील है। उद्योग क्षेत्र में मैनुफैक्चरिंग पर कई निर्णय लिए गए हैं। 1 साल में आत्मनिर्भर भारत के तहत निर्यात पर फोकस किया गया है। चालू वित्त वर्ष में 21 सितंबर तक देश मे 185 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ है जो 6 महीने का रिकॉर्ड है।

Tags: Cabinet meetingpm modi
Previous Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज मेरठ को देंगे 10729.66 लाख रुपए की सौगात

Next Post

राहुल गांधी का पीएम पर तंज, बोले- भारतीयों के बीच तोड़ रहे संबंध

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
Air blast in Asansol coal mine
क्राइम

आसनसाेल के कोयला खदान में एयर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक घायल

14/05/2026
Mamata Banerjee
राजनीति

ममता बनर्जी बनीं वकील, चुनाव बाद हिंसा मामले में खुद रखेंगी अपनी दलील

14/05/2026
VD Satheesan
Main Slider

खत्म हुआ सस्पेंस! वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले मुख्यमंत्री

14/05/2026
Next Post

राहुल गांधी का पीएम पर तंज, बोले- भारतीयों के बीच तोड़ रहे संबंध

यह भी पढ़ें

Old Age Homes

योगी सरकार ने बुजुर्गों को दिया सुरक्षा कवच, हर जिले में वृद्धाश्रमों से बेघर और असहाय बुजुर्गों को मिल रहा सहारा

24/04/2026

भाजपा ने अपराधियों की जात को गद्दी से रद्दी बनाकर रखा : सिद्धार्थ नाथ

04/08/2021
Havells factory

Havells की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

27/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version