• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IOCL में निकली भर्ती, सैलरी 1.50 लाख से ज्यादा

Writer D by Writer D
19/10/2024
in शिक्षा
0
IOCL

IOCL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईओसीएल (IOCL) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका है। IOCL ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाला है। जो भी उम्मीदवार इस सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि उनका सेलेक्शन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को मोटी सैलरी दी जाएगी।

किस विभाग में कितनी भर्तियां?

पैथोलॉजिस्ट- 1
त्वचा विशेषज्ञ- 1
दंत चिकित्सक- 2
ईएनटी विशेषज्ञ- 1
मनोचिकित्सक- 1
होम्योपैथी डॉक्टर- 1
सर्जन- 1
हृदय रोग विशेषज्ञ- 1

ध्यान रहे कि उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 25 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन करना होगा। ये भर्तियां इंडियन ऑयल गुवाहाटी रिफाइनरी अस्पताल में की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50 हजार रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू वेन्यू पर समय पर पहुंचना जरूरी है। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंटरव्यू का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईओसीएल के गुवाहाटी रिफाइनरी अस्पताल में किया जाएगा।

UPSC ने इस परीक्षा को किया स्थगित, जानें नई डेट

इच्छुक उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वो इंटरव्यू वेन्य पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें। इनमें एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट/डॉक्यूमेंट (मूल और फोटोकॉपी के साथ-साथ हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो) शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि ये नौकरी परमानेंट नहीं बल्कि अस्थायी होगी।

लॉ ऑफिसर्स की भी निकली थी भर्ती

कुछ समय पहले ही IOCL में ग्रेड A लॉ ऑफिसर्स के लिए भी भर्ती अभियान शुरू किया गया था। किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ-साथ बैचलर ऑफ लॉ (LLB) या पांच वर्षीय LLB डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र थे। इच्छुक उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com/ के माध्यम से अपने आवेदन जमा करने के लिए कहा गया था।इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 12 पद भरे जाने हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com देख सकते हैं।

Tags: IOCL jobIOCL recruitmentIOCL vacancy
Previous Post

सीएम योगी बने बीजेपी के सक्रिय सदस्य, आज से शुरू हुआ अभियान

Next Post

हिजबुल्लाह ने इजराइल में पीएम आवास को बनाया निशाना, बाल-बाल बचे नेतन्याहू

Writer D

Writer D

Related Posts

hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
B.Ed
शिक्षा

UP B.Ed Exam: दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

30/05/2026
answer key
शिक्षा

JEE Advanced 2026 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
Benjamin Netanyahu

हिजबुल्लाह ने इजराइल में पीएम आवास को बनाया निशाना, बाल-बाल बचे नेतन्याहू

यह भी पढ़ें

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाई फैंस की धड़कन, पैपराजी को मारी आंख

22/09/2022
She-Box Portal

She-Box पोर्टल पर पीड़िता करेगी शिकायत, तुरंत एक्शन लेगी योगी सरकार

03/05/2025
arjun tendulkar

खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नज़र आए अर्जुन तेंदुलकर, तो फैन्स बोले- देखो नेपोटिज्म

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version