Main Sliderखेल

बेगलुरु ने टॉस जीतकर राजस्थान को दी बल्लेबाजी, दोनों टीमों में हुआ है बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 14 के 43वें मैच में बुधवार को टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

बेंगलुरु और राजस्थान दोनों ने टीम में एक बदलाव किया है। बेंगलुरु ने जहां काइल जेमिसन की जगह पर जॉर्ज गार्टन, वहीं राजस्थान ने जयदेव उनादकट की जगह पर कार्तिक त्यागी को एकादश (प्लेइंग इलेवन) में शामिल किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर), एविन लुईस, यशस्वी जैसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

Related Articles

Back to top button