• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
01/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद के आउटर थाना क्षेत्र सचेंडी में दुकान पर बैठे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हथियारबंद हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का कारण प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।

सचेंडी के रऊतेपुर निवासी सोनू (24) पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी गांव से एक किलोमीटर दूर शिवली रोड की बाबा मार्केट पर जय महालक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। गुरूवार को सोनू दुकान पर बैठा था, तभी प्रधानी चुनाव की रंजिश मानने वाले राजेश ठाकुर अपने साथी के साथ पहुंचे और गोली से फायर कर दिया। एक गोली लगने के बाद सोनू भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर उसके सिर में गोली मारते हुए भाग निकले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे और लहुलूहान हालत में युवक को हैलट अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई नीरज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हत्यारोपी राजेश ठाकुर पूर्व में प्रधान का चुनाव लड़ चुका है। चुनाव में सभी भाइयों ने गांव के दूसरे प्रत्याशी रजोल सिंह का समर्थन किया था। जिससे राजेश सिंह रंजिश मानने लगा था। तीन माह पूर्व भी राजेश ने जानलेवा हमला किया था। उस मामले में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखाया था।

सीओ सदर सुशील दुबे ने बताया कि बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले युवक की दुकान पर बैठने के दौरान राजेश सिंह व सुशील कुमार सहित दो अन्य लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या का आरोप लगा है। मृतक के भाई नीरज सिंह की तहरीर पर मुकदमा कर लिया गया है। मौके फॉरेंसिक भी साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है। जल्द ही गिरफ्तारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newskanpur newsKanpur News in Hindi
Previous Post

60 लाख की अफीम के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Next Post

फर्जी सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह का खुलासा, पांच सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
arrested

फर्जी सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह का खुलासा, पांच सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज

राजकुमार राव की ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, आते ही सोशल मीडिया पर छा गया

18/10/2020
CM Nayab Saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

10/08/2024

एक-एक क़त्ल का हिसाब देना पड़ेगा मोदी, शाह और योगी जी को : अज़ीज़ क़ुरैशी

24/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version