• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साहित्यकार शशिभूषण शीतांशु को दिया जाएगा भारत-भारती सम्मान

Writer D by Writer D
01/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2020 के सम्मानों-पुरस्कारों पर निर्णय लेने के लिए गठित पुरस्कार समिति की बैठक शुक्रवार को डॉ. सदानन्दप्रसाद गुप्त कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सम्मानों-पुरस्कारों के लिए विद्वानों के नामों का चयन किया गया तथा वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर नियमानुसार निर्णय लिये गये।

वर्ष 2020 में चयनित विद्धानों में भारत-भारती सम्मान पाण्डेय शशिभूषण शीतांशु, अमृतसर को 8 लाख राशि दिया जायेगा। वहीं  लोहिया साहित्य सम्मान डॉ. रामकठिन सिंह लखनऊ को दिया जायेगा जिसमें 5 लाख रुपये पुरस्कार राशि है, जबकि हिन्दी गौरव सम्मान गाजियाबाद के भगवान सिंह को दिया जायेगा। उन्हें भी 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।

महात्मा गांधी साहित्य सम्मान मुजफ्फरपुर बिहार. के डॉ. महेन्द्र मधुकर को मिलेगा जबकि  पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान डॉ. देवेन्द्र दीपक भोपाल को दिया जायेगा। इसी क्रम में अवन्तीबाई साहित्य सम्मान डॉ. सीतेश आलोक नोएडा को मिलेगा जबकि  राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मान गुजरात प्रान्तीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति अहमदाबाद को दिया जायेगा। इन सभी 5 लाख रुपये की धनररशि दी जायेगी।

संस्थान के प्रमुख सम्मान

साहित्य भूषण सम्मान मो. मूसा खान अशान्त बाराबंकी,  बाराबंकी, डॉ. शशि गोयल आगरा, डॉ. अरविन्द कुमार राम प्रयागराज, दयानन्द जड़िया ‘अबोध’ लखनऊ,डॉ. मंजु शुक्ल लखनऊ,  शिवाकान्त मिश्र ‘विद्रोही’गोण्डा,प्रो. हरिमोहन आगरा, सुधीर विद्यार्थी बरेली,  डॉ. सुधाकर मिश्र ठाणे महाराष्ट्र,धीरेन्द्र वर्मा लखनऊ, डॉ. चन्द्रपाल शर्मा पिलखुवा, डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल ‘अमिय’साहित्य भूषण सम्मान मो. मूसा खान (अशान्त बाराबंकी) बाराबंकी, डॉ. शशि गोयल आगरा, डॉ. अरविन्द कुमार राम प्रयागराज, दयानन्द जड़िया ‘अबोध’ कानपुर, केशव प्रसाद वाजपेयी रायबरेली, डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’ सुलतानपुर, बीएल गौड़ नयी दिल्ली, डॉ. त्रिभुवननाथ शुक्ल जबलपुर, सतीश आर्य गोण्डा, रामकरन मिश्र ‘सैलानी’ बहराइच, डॉ. तपेश्वरनाथ भागलपुर एवं हरीलाल ‘मिलन’ कानपुर से सम्मानित होंगे। इन सभी को 2.50-2.50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा।

इसके अलावा लोक भूषण सम्मान डॉ. जयप्रकाश मिश्र वाराणसी,.कला भूषण सम्मान सुशील कुमार सिंह लखनऊ, विद्या भूषण सम्मान गिरीश्वर मिश्र गाजियाबाद,  विज्ञान भूषण सम्मान डॉ. दुर्गादत्त ओझा जोधपुर, पत्राकारिता भूषण सम्मान रामबहादुर राय नयी दिल्ली,प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान सुश्री पुष्पिता अवस्थी नीदरलैंड्स, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान रेखा राजवंशी (बंसल) सिडनी आस्ट्रेलिया, बाल साहित्य भारती सम्मान डॉ. राकेश चक्र मुरादाबाद, घमंडी लाल अग्रवाल गुरुग्राम हरियाणा, मधुलिमये साहित्य सम्मान डॉ. दिलीप सिंह अमरकंटक, पं. श्रीनारायण चतुवेर्दी साहित्य सम्मान सुभाष चंदर गाजियाबाद  एवं विधि भूषण सम्मान सुश्री सन्तोष खन्ना दिल्ली को दिया जायेगा। इन सभी को पुरस्कार राशि के तौर पर 2.50-2.50 लाख रुपये दिये जायेंगे

इसके अलावा 14 भाषाओं के लिए सौहार्द सम्मान  रुनू शर्मा बरुवा जोरहाट असम, डॉ. लक्ष्मीधर दास पुरी उड़ीसा, अनीस अंसारी लखनऊ, (उर्दू), डॉ. धरणेन्द्र कुरकुरी  शिरसी कर्नाटक (कन्नड़), महाराज कृष्ण संतोषी जम्मू (कश्मीरी), डॉ.जशभाई नारणभाई पटेल गांधीनगर गुजरात (गुजराती), डॉ. भारत भूषण शर्मा जम्मू (डोंगरी), डॉ. पीआर वासुदेवन ‘शेष’ चेन्नई (तमिल), डॉ. सुमन लता रुद्रावझला हैदराबाद (तेलुगु), राकेश मेहरा अमृतसर(पंजाबी) डॉ. केशव सिंह ‘प्रथमवीर’ पुणे (मराठी) प्रो. डी. तंकप्पन नायर तिरुवनन्तपुरम (मलयालम), प्रो. हरिदत्त शर्मा प्रयागराज (संस्कृत)  एवं सुन्दरदास कानपुर (सिंधी) शामिल हैं।  इन सभी को पुरस्कार राशि के तौर पर 2.50-2.50 लाख रुपये दिये जायेंगे

मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान

मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान .डॉ गीता सिंह आजमगढ़ व  डॉ. रामकृष्ण लखनऊ दिया जायेगा। इन्हें  पुरस्कार राशि एक लाख रुपये प्रदान किया जायेगा।

वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार

वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार में तुलसी पुरस्कार कुरुवंशी महान, विनोद शंकर शुक्ल विनोद लखनऊ,  जयशंकर प्रसाद पुरस्कार-सरयू.शतक डॉ. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी ‘पथिक’ लखनऊ, श्रीधर पाठक पुरस्कार गौरय्या का ट्वीट मोनिका बरेली, निराला पुरस्कार. पल-पल निखरे रूप डॉ. स्वदेश मल्होत्रा ‘रश्मि’ अयोध्या, दुष्यंत कुमार पुरस्कार- हर किस्सा अधूरा है राज कुमार सिंह लखनऊ, महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार मनवा रे ज्योत्स्ना प्रवाह, वाराणसी, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार. क्रान्तिपथ और कालापानी ललित सिंह पोखरिया लखनऊ, प्रेमचन्द पुरस्कार.बल्लव दिनेश प्रताप सिंह प्रतापगढ़, यशपाल पुरस्कार बनारस का एक दिन एवं अन्य कहानियां में डॉ. प्रदीप कुमार ‘नैमिष’लखनऊ को दिया जायेगा। इन्हें   पुरस्कार स्वरुप 75 हजार की धनराशि दी जायेगी।

Tags: Bharat-Bharati AwardLucknow News
Previous Post

योगी सरकार ने कंगना रनौत को बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर

Next Post

टॉवर की बैटरी चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

टॉवर की बैटरी चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Lakhimpur violence

लखीमपुर कांड: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, CCTV को खंगाला

10/10/2021
AK Sharma

प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली देने के लिए ऊर्जा विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा: एके शर्मा

24/08/2022
Poisonous Liquor

जहरीली शराब का कहर: सीएम योगी हुए सख्त, जिला आबकारी समेत तीन निलंबित

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version