• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने गांधी जयंती पर एक लाख, 51 हजार, 215 विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृत्ति

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

सीएम योगी ने विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृत्ति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर शनिवार को एक लाख, 51 हजार, 215 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित किये। सांकेतिक रूप से 10 छात्रों को छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र दिया गया। मेधावियों के बैंक खाते में कुल 177.35 करोड़ धनराशि ऑनलाइन भेजी गयी।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डिप्टी डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री रमापति शास्त्री, स्वामी प्रसाद मौर्य, अनिल राजभर, नंद गोपाल नंदी, मोहसिन रजा मौजूद रहे। इससे पहले गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और गांधी जी का प्रिय भजन ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान…की प्रस्तुति भी हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन किया। आजादी के आंदोलन के दो महापुरुषों के चरणों में कोटि कोटि श्रधांजलि अर्पित करता हूँ। हम सब जानते हैं गांधी आजादी के एक ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने हिंसा के बजाए अहिंसा, असत्य के बजाए सत्य के साथ उस वक्त लड़ाई लड़ी जब लोग यह कह रहे थे गुलामी नहीं छूटेगी। बापू की आज 152वीं जयंती है। 15 अगस्त 2022 को आजदी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बनेंगे। गांधी दुनिया के लिए कौतूहल का विषय थे। धोती पहनकर एक सामान्य व्यक्ति अंग्रेजों से कैसे लड़ पायेगा। वह अंग्रेज जिनके राज्य में कभी सूरज अस्त नहीं होता। गांधी ने उस वक्त जो कहा था वह आज भी प्रासंगिक है। 2014 में मोदी ने स्वच्छ्ता को महत्व दिया। स्वच्छता की इस मुहिम से नारी गरिमा को भी बल मिला।

https://www.facebook.com/cmouttarpradesh/videos/4291126360923313/

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्वच्छता का बहुत महत्व है। इससे स्वास्थ्य की चिंता तो होती ही है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में जागरूकता से कैसे बीमारी से लड़ाई लड़ी गयी। मस्तिष्क ज्वर से डेढ़ से दो हजार बच्चों की मृत्यु होती थी। आज 98 फीसदी मृत्यु कम हुई है। गांधी 1916 में स्वच्छता पर जोर देते थे। अपने समय में स्वच्छ्ता और स्वदेशी आंदोलन को हथियार बनाया था।

धार्मिक स्थल के पास मांस बिक्री पर बैन, रेस्टोरेंट भी बंद होंगे

कोरोना काल में जब रोजगार की समस्या खड़ी हुई तब पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। आत्मनिर्भर की नींव स्वदेशी के माध्यम से ही सकता है। मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओडीओपी योजना को आगे किया गया। बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला। गांधी जी ग्राम स्वरोजगार की सोच आज की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी ने लाल बहादुर शास्त्री ने भारतीय राजनीति में पवित्रता, पारदर्शिता और शुचिता को साकार किया। शास्त्री महज 62 साल की उम्र में नहीं रहे। वह गांधी के अनुयायी थे, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत किसी के सामने झुकेगा नहीं। हम किसी से लड़ने नहीं जाएंगे। लेकिन कोई छेड़ेगा तो हम कड़ा जवाब जरूर देंगे। खाद्यान्न के मामले भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शास्त्री ने देश को नई दिशा प्रदान की।

Tags: cm yogigandhi jayantiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

धार्मिक स्थल के पास मांस बिक्री पर बैन, रेस्टोरेंट भी बंद होंगे

Next Post

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, मंदिरों-शक्तिपीठों में हिंदू कर्मचारी होंगे तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, मंदिरों-शक्तिपीठों में हिंदू कर्मचारी होंगे तैनात

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगरों के समृद्ध विकास से नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: एके शर्मा

11/03/2024
Flowers

इन के बिना अधूरी होती है हर पूजा, प्रसन्न होते है देवी-देवता

21/08/2026
Seeing the success of Family Man 2, Manoj Bajpayee increased his fees

Family Man 2 की सफलता देख मनोज बाजपेयी ने बढ़ाई अपनी फीस

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version