Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

गोर्रा नदी में समाया दो मंजिला भवन, लाखों का हुआ नुकसान

देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो मंजिला भवन गोर्रा नदी में समा गया। नदी अभी भी लगातार कटान कर रही है। इससे लोगों में दहशत है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पचलड़ी चौराहा के रहने वाले राजू पासवान का दो मंजिला मकान था। गोर्रा नदी की धारा लगातार कट रही थी। लोगों ने मकान खाली कर दिया था।

दो सप्ताह पूर्व कटान को रोकने के लिए लोगों ने मकान के अगल-बगल पेड़ों को काट कर डाला था। इसके बावजूद शनिवार को पूरा भवन गोर्रा के पानी में समा गया।

इस संबंध में जब राजू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो मंजिला मकान था जो गोर्रा नदी में समा गया। लाखों रुपये की क्षति हुई हैं। इस मकान के भाड़े से परिवार का जीविकोपार्जन होता था।

Related Articles

Back to top button