• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीच समंदर में NCB का छापा, दिग्गज एक्टर के बेटे सहित 10 लोग हिरासत

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुमुंबई से गोवा जा रहे कार्डिलिया क्रूज जहाज पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापा मारकर नशीले पदार्थों के साथ 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के पास चरस, कोकीन व एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि शनिवार रात कार्डिलिया जहाज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था और यह क्रूज सोमवार को वापस गोवा से मुंबई आने वाला था। इसी क्रूज जहाज पर शनिवार रात को एनसीबी की टीम ने छापा मारा और क्रूज जहाज को वापस मुंबई लाया गया। क्रूज में से 10 लोगों को नशीले पदार्थों के साथ हिरासत में लिया गया है, मामले की गहन छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार मुंबई से गोवा जाने वाले हार्डिलिया क्रूज जहाज पर दिल्ली की एक मनोरंजन कंपनी ने हाई प्रोफाइल पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के लिए 60 हजार से 5 लाख रुपये तक की इंट्री फीस रखी गई थी। यह पार्टी तीन दिनों तक चलने वाली थी।

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ इजाफा

इसकी जानकारी मिलते ही एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े व उनकी टीम ने जहाज में पहुंचने की गोपनीय व्यवस्था की। मुंबई से गोवा की ओर क्रूज के रवाना होने के बाद जैसे ही पार्टी शुरु की गई, एनसीबी ने छापा मारा और क्रूज को रात में वापस मुंबई लाया गया। एनसीबी टीम ने क्रूज से कोकीन, चरस व एमडी ड्रग्स की 10 ग्राम व 25 ग्राम के भारी मात्रा में टेबलेट्स तथा अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया है।

समीर वानखेड़े ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ जारी है। इन सभी का मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा।

Tags: crime newsMumbai Newsncbrave party
Previous Post

अगर आप भी हैं मधुमेह से परेशान, तो खाने में जरूर शामिल करें कुटु

Next Post

क्रूज पर ड्रग्स के साथ पकड़े गए ‘किंग खान’ के बेटे, कहा- मैं केवल….

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Aryan Khan

क्रूज पर ड्रग्स के साथ पकड़े गए 'किंग खान' के बेटे, कहा- मैं केवल....

यह भी पढ़ें

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra के जन्मदिन पर Priyanka Chopra ने ट्वीट कर दी बधाई

22/10/2020
new year

यूपी में नए साल का मानना है जश्न तो लेनी होगी पुलिस प्रशासन की अनुमति

28/12/2020
missile

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version