• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रूज पर ड्रग्स के साथ पकड़े गए ‘किंग खान’ के बेटे, कहा- मैं केवल….

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, क्राइम, मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

NCB ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर शनिवार शाम छापा मारकर ड्रग्‍स पार्टी करते एक बड़े बॉलीवुड एक्टर के बेटे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। एनसीबी की पूछताछ में अभिनेता के बेटे ने बताया है कि उसे क्रूज पर केवल VIP गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। उसे इस बात की बिल्‍कुल भी खबर नहीं थी कि क्रूज पर ड्रग्‍स पार्टी होने वाली है। अभिनेता के बेटे ने अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा है कि क्रूज पर आने के लिए उनसे किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली गई थी और उन्‍हें पार्टी का केवल चेहरा बनाया गया था।

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो को दिए बयान में अभिनेता के बेटे ने कहा, पार्टी में उसे केवल चेहरे के रूप में पेश करने के लिए बुलाया गया था, ताकि लोगों को लगे की इतने बड़े सेलेब्रिटी का बेटा क्रूज पर है तो हमें भी क्रूज पर पार्टी में जाना चाहिए। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में शामिल होने के लिए 60 से 80 हजार रुपये फीस ली गई थी। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक अभिनेता के बेटे के पास से भी कुछ ड्रग्स बरामद हुई है। एनसीबी की टीम अब अभिनेता के बेटे द्वारा दिए गए बयान को वेरिफाई कर रही है।

बता दें कि NCB ने बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे को हिरासत में ले लिया है। एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेटे आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उनके मोबाइल फोन से मिले चैट्स को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाकी जो लोग भी हिरासत में लिए गए हैं, उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर जांच की जा रही है।

इस मामले में दिल्ली से आईं तीन लड़कियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों बड़े कारोबारियों की बेटी बताई जा रहीं हैं।

एनसीबी के दिल्ली हेडक्वार्टर से इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में न्यायसंगत और कानून के दायरे में जांच की जा रही है। जिसकी भी भूमिका होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एनसीबी ने बयान जारी कर बताया कि 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर छापा मारा गया और वहां मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान एनसीबी ने एमडीएमए, कोकीन, एमडी और चरस बरामद किया है। इस मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीबी ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वे अपनी टीम के साथ मुंबई में उस शिप पर सवार हो गए थे। लेकिन जब शिप बीच समुद्र में पहुंचा, वहां पर एक ड्रग पार्टी का आयोजन हुआ। उस पार्टी में बड़े स्तर पर ड्रग्स का सेवन देखा गया।

बीच समंदर चल रही ड्रग्स पार्टी पर छापा मारकर एनसीबी ने तहलका मचा दिया है। समंदर में एनसीबी का ये अबतक का पहला और बड़ा ऑपरेशन है।

Tags: aryan khanbollywood gossipscordella cruizecrime newsdrugs partymumbai nesNCB raidshahrukh khan
Previous Post

बीच समंदर में NCB का छापा, दिग्गज एक्टर के बेटे सहित 10 लोग हिरासत

Next Post

लंच में बनाए मिस्सी रोटी, जानें इसको बनाने का देसी तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
CM Yogi filled the 'pot' of Braj residents with gifts and butter
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Next Post
missi roti

लंच में बनाए मिस्सी रोटी, जानें इसको बनाने का देसी तरीका

यह भी पढ़ें

Covid vaccines

नोएडा में कोरोना टीका लगवाने वाले व्यक्ति की हृदयाघात से हुई मौत : अहोरी

31/03/2021
susheel modi

सुशील मोदी ने कहा- आईआईटी पटना को स्टार्टअप हब बनाने में मदद करेगी सरकार

20/09/2020
25 साल में ऐसे बदली भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की तस्वीर, दुनिया ने भी माना देश का लोहा!

25 साल में बदली भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, दुनिया ने भी माना देश का लोहा!

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version