• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी, पांच की मौत, हिंसा भड़की

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Kheri violence

Lakhimpur violence case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में 5 किसानों की मौत हो गई है। इनमें से 2 की मौत गाड़ी से कुचलकर हुई, जबकि 3 की मौत गाड़ी पलटने से हुई।

घटना में 8 किसान घायल भी बताए गए हैं। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ी समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

मंत्री के बेटे अभिषेक की गाड़ी रोकने की कोशिश में एक महिला सिपाही समेत 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते मुख्यमंत्री योगी ने ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को लखीमपुर भेजा है। ​रेंज IG लक्ष्मी सिंह भी लखनऊ से लखीमपुर के लिए रवाना हो गई हैं। इधर, BKU के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी गाजीपुर बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं।

मंत्री अजय मिश्रा के लड़के की गाड़ी चढ़ाए जाने के बाद जमीन पर पड़े घायल किसान।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और UP के डिप्टी CM केशव मौर्य एक कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। जब इसकी जानकारी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को लगी, तो वे हेलिपैड पर पहुंच गए। किसानों ने रविवार सुबह 8 बजे ही हेलिपेड पर कब्जा कर लिया था।

छत से फायर करने का किया प्रयास, तमंचा मिस होने पर बड़ा हादसा टला

इसके बाद, दोपहर करीब 2.45 बजे सड़क के रास्ते मिश्रा और मौर्य का काफिला तिकोनिया चौराहे से गुजरा, तो किसान उन्हें काले झंडे दिखाने दौड़ पड़े। इसी दौरान काफिले में शामिल अजय मिश्रा के बेटे अभिषेक ने अपनी गाड़ी किसानों पर चढ़ा दी। यह देखकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अभिषेक मिश्रा की गाड़ी समेत दो गाड़ियों में आग लगा दी।

घटना में घायल किसान।

इस घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी जिलों के किसानों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। BKU के प्रवक्ता राकेश टिकैत के गाजीपुर से लखीमपुर खीरी पहुंचने के बाद किसान अगली रणनीति पर काम कर सकते हैं।

Tags: crime newslakhimpur news
Previous Post

छत से फायर करने का किया प्रयास, तमंचा मिस होने पर बड़ा हादसा टला

Next Post

किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर के लिए रवाना, किसानों को संयम रखने को कहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
rakesh tikait

किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर के लिए रवाना, किसानों को संयम रखने को कहा

यह भी पढ़ें

arrested

10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

14/02/2022

इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ हुए उर्वशी रौतेला के फॉलोअर्स, फैन्स को कहा- शुक्रिया

28/08/2020
corona virus

कोरोना का कहर, एक ही परिवार के 22 लोग संक्रमित, मचा हड़कंप

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version