• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर जा रही प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने लिया हिरासत में

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सीतापुर
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर के तिकोनिया में किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में 8 लोगों के मारे जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा, बसपा किसान यूनियन तथा अन्य पार्टियों के साथ कांग्रेस के नेताओं के लखीमपुर पहुंचने की कोशिशें जारी हैं। प्रियंका वाड्रा ने बीती रात लखीमपुर जाने की घोषणा की थी। लखनऊ से चली प्रियंका वाड्रा का काफिला पुलिस को चकमा देते हुए हरगांव कस्बे तक पहुंच गया।

कस्बे में भारी पुलिस बल व बैरिकेडिंग के बीच उन्हें लखीमपुर जाने से रोका गया। हरगांव थानाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका को सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट के आसपास हरगांव में हिरासत में लेकर सीतापुर वापस भेज दिया गया है।

हिरासत की खबर पर धरने पर बैठे कांग्रेसी

पुलिस द्वारा प्रियंका वाड्रा को लखीमपुर जाने की कोशिश में हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें सीतापुर के सेकेंड बटालियन में लाया गया। उनके आने की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों का पहुंचना शुरू हो गया। पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सेकेंड बटालियन गेट के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे।

प्रियंका के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, एमएलसी दीपक सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां से इन्हें वापस लखनऊ भेज दिया जाएगा। समाचार भेजे जाने तक प्रियंका वाड्रा सहित अन्य कई बड़े कांग्रेसी सीतापुर के सेकेंड बटालियन में ही थे।

 

Tags: lakhimpur caselakhimpur voilencesitapur news
Previous Post

मां दुर्गा की तस्वीर लेने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान

Next Post

बीच सड़क पर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने फूंकी पुलिस की गाड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post

बीच सड़क पर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने फूंकी पुलिस की गाड़ी

यह भी पढ़ें

Arms Factory

पुलिस ने किया असलहा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़

19/08/2023
Samosa

चाय के साथ बनाएं स्पेशल समोसा, देखें रेसिपी

12/10/2025
barren land

बंजर भूमि पर फसल उगाकर किसानों की आय बढ़ाएगी उप्र सरकार

02/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version