• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन अनियंत्रित होकर कैनाल में गिरी, चालक फरार

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद के शिवली थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन अनियंत्रित होकर बंबे में जा गिरी। हादसे देखकर राहगीरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया और वैन से बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया।

जानकारी पर अभिभावक और पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक सभी ने बच्चों को बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद वैन बम्बे में डूब गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।

स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने के लिए अब प्राइवेट बस या वैन लगी हुई हैं। बुधवार को शिवली थानाक्षेत्र के लालपुर में सुबह एक चालक मानकों को दरकिनार करके वैन में 21 बच्चों को बिठाकर स्कूल ले जा रहा था। सभी बच्चे क्षेत्र के केएनडी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।

गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

लालपुर गांव से चालक वैन लेकर बंबे की पटरी पर चल रहा था, इस बीच अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया। वैन सीधे बंबे में जा गिरी और धीरे- धीरे पानी में डूबने लगी। वैन को डूबता देखकर बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने हादसा देखा तो उनके दिल दहल गए और सभी बचाव के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों और चालक को बाहर निकाला पर चालक मौका पाकर फरार हो गया।

हादसे की जानकारी अभिभावकों को हुई तो चीखते-चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंच गए। अभिभावक बच्चों को सकुशल देखकर शांत हुए। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

Tags: crime newskanpur newsschool bus fellup news
Previous Post

पहले नवरात्र पर इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, जानें विधि और नियम

Next Post

अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 19 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Next Post

अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 19 घायल

यह भी पढ़ें

fire brokeout

बाइक शोरूम के गोदाम में लगी भीषण आग, 80 बाइकें जलकर खाक, 50 लाख से अधिक का नुकसान

05/12/2020
unlock-delhi

सीएम केजरीवाल की बैठक के बाद दिल्ली हो सकती हैं अनलॉक, मिलेगी राहत

28/05/2021
Tara Bedi Kaushal Baby Girl Mandira Bedi

मंदिरा बेदी ने बेटी को गोद लेने पर दिया रिएक्शन

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version