• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रॉय, विलियमसन की साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 141 रन

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेसन रॉय (44) और केन विलियमसन (31) के बीच 70 रनों की साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 141 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाए। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के तहत युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जेसन रॉय के साथ ओपनिंग करने आए, हालांकि वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए। 14 के स्कोर पर उनके रूप में हैदराबाद ने पहला विकेट खोया। इसके बाद रॉय और कप्तान विलियमसन ने सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 84 के स्कोर पर यह साझेदारी टूटी। विलियमसन चार चौकों की मदद 29 गेंदों पर 31 रन बना कर आउट हुए।

इसके बाद युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने रॉय के साथ 21 रन की साझेदारी की, लेकिन 105 के स्कोर पर उनका विकेट गिर गया। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्के के सहारे 11 गेंदों पर 15 रन बनाए। इसके बाद तुरंत बाद 107 के स्कोर पर रॉय ने अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने पांच चौकों की मदद से 38 गेंदों पर सर्वाधिक 44 रन बनाए। 107 के स्कोर पर ही हैदराबाद का दूसरा विकेट गिर गया।

Apple ला रहा है Foldable iPhone, डिजाइन देख रह जाएंगे हैरान

अब्दुल समद आते ही युजवेंद्र चहल का शिकार बने। अंत में रिद्धिमान साहा और जेसन होल्डर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और टीम को 141 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। साहा ने एक चौके की मदद से आठ गेंदों पर 10 और होल्डर ने दो चौकों के सहारे 13 गेंदों पर 16 रन बनाए।

दूसरी ओर बेंगलुरु की तरफ से हर्षल पटेल ने एक बार अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा डेनियल क्रिश्यिचन ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो, युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 27 रन पर एक और जॉर्ज गार्टन ने दो ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया।

Tags: Cricket News in Hindicricket scoreIPL 2021ipl live scoreLatest Cricket News Updateslive cricket score today match scorelive ipl scoreLive ScoreRCB vs SRHrcb vs srh 2021rcb vs srh ipl 2021rcb vs srh live matchrcb vs srh live scoreRoyal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabadरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम केकेआरलाइव क्रिकेट स्कोरसनराइजर्स हैदराबाद
Previous Post

Apple ला रहा है Foldable iPhone, डिजाइन देख रह जाएंगे हैरान

Next Post

लखीमपुर पहुंचे राहुल-प्रियंका, पीड़ित परिवारों से कर रहे मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

लखीमपुर पहुंचे राहुल-प्रियंका, पीड़ित परिवारों से कर रहे मुलाकात

यह भी पढ़ें

arrested

भारत-नेपाल बार्डर पर डेढ़ करोड़ की चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

25/02/2021
Pradosh Vrat

इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद का पहला प्रदोश व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

21/08/2022
Earthquake

Japan Earthquake: भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 24 हुयी

02/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version