• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद का पहला प्रदोश व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
21/08/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अगस्त का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा. यानी भादो का पहला प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) बुधवार, 24 अगस्त को रखा जाएगा. दिन बुधवार होने की वजह से ये एक बुध प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) कहलाएगा. ऐसा कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने से जीवन की हर मुश्किल खत्म हो जाती है. ये उपवास करके आप मनचाहा वरदान प्राप्त कर सकते हैं.

प्रदोष व्रत का महत्व (Pradosh Vrat)

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) भगवान शिव को समर्पित होता है. प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा, उपासना करने से रोग, ग्रह दोष, कष्ट और पाप जैसी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है. शादीशुदा लोग संतान प्राप्ति के लिए भी यह उपवास करते हैं. भगवान शिव की कृपा से धन, धान्य, सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है.

बुध प्रदोष व्रत की तिथि (Pradosh Vrat)

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि बुधवार, 24 अगस्त को सुबह 08 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी गुरुवार, 25 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी. ऐसे में त्रयोदशी तिथि में प्रदोष पूजा का मुहूर्त 24 अगस्त को रहेगा, इसलिए बुध प्रदोष व्रत 24 अगस्त को ही रखा जाएगा. बुध प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 52 मिनट से रात 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगा.

प्रदोष व्रत की पूजन विधि (Pradosh Vrat)

प्रदोष व्रत के दिन सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक भगवान शिव की पूजा का विधान होता है. इस दिन सुबह स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस व्रत में हल्के लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है. चांदी या तांबे के लोटे से शुद्ध शहद एक धारा के साथ शिवलिंग को अर्पित करें.

फिर शुद्ध जल की धारा से अभिषेक करें और “ॐ सर्वसिद्धि प्रदाये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. भगवान शिव को फूल, फल और मिठाई अर्पित करें. अपनी समस्या के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें. प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें और शिव चालीसा पढ़ें. इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए.

Tags: AstrologyAstrology tipsbhadrapad pardosh vratpradosh vrat
Previous Post

21 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

‘ये क्या नौटंकी है मोदी जी….’, लुकआउट नोटिस पर भड़के मनीष सिसोदिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Manish Sisodia

'ये क्या नौटंकी है मोदी जी....', लुकआउट नोटिस पर भड़के मनीष सिसोदिया

यह भी पढ़ें

Arrested

सेना की वर्दी में नोटों की जालसाजी करने वालों को जेल

31/01/2023
PM Modi's article on Somnath's heritage

सोमनाथ की विरासत पर PM मोदी का लेख, 1000 साल पुराने आक्रमण को किया याद

05/01/2026

Diwali Offer: पॉप्युलर स्मार्टफोन्स पर पाइए बंपर छूट, जानिए पूरा मामला

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version