• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने पिताश्री से लिया विजयश्री का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mulayam Singh

Mulayam Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले पांच साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने का इंतजार कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा शुरू करने से पहले सोमवार को अपने पिता एवं पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया।

श्री यादव आज श्री मुलायम सिंह यादव के आवास गये और पांव छूकर विजय यात्रा सफल होने का आशीर्वाद मांगा। पार्टी ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला जिसमें पिता पुत्र पार्टी की लाल टोपी लगाये हुये हैं और श्री अखिलेश यादव अपने पिता का आशीष ले रहे हैं।

दिलचस्प है कि कानून व्यवस्था की बदहाली के आरोप के चलते 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता गंवाने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) लगभग पांच साल के लंबे अंतराल के बाद विजय रथ यात्रा के जरिये इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जनसमर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में विजय रथ यात्रा का आगाज औद्योगिक नगरी कानपुर से 12 अक्टूबर को होगा। विधानसभा चुनाव तक चरणबद्ध तरीके से चलने वाली यह यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा में तहसील कस्बे का भ्रमण करेगी। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की कई जनसभायें होंगी जिसमें भाजपा सरकार की विफलताओं और कारगुजारियों का खुलासा किया जायेगा।

महीनों बाद घर लौटी मां से नहीं मिले तेज प्रताप, आशीर्वाद लिए बिना शुरू की पदयात्रा

पार्टी सूत्रा के मुताबिक रथ यात्रा के दौरान किसानों की समस्या के प्रति सरकार के उदासीन रवैये, लखीमपुर, हाथरस और महोबा की आपराधिक घटनाओं का जिक्र होगा वहीं महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा की वादाखिलाफी पर सपा अध्यक्ष अपने सुर मुखर करेंगे।

उन्होने बताया कि किसान, नौजवान, दलित, शोषित, वंचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अत्याचारी और अहंकारी सत्ता के खिलाफ विजय रथ यात्रा के पहले चरण का आगाज कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और जालौन से होगा। उन्नाव के रास्ते लखनऊ से चलकर विजय रथ का स्वागत गंगा पुल पर किया जायेगा जिसके बाद विधिवत यात्रा की शुरूआत हो जायेगी। सुबह साढ़े 11 बजे कानपुर के नौबस्ता में श्री यादव जनता के बीच पहुंचेंगे जबकि यहां से चलकर विजय रथ दो बजे घाटमपुर के नेवेली लिग्नाइट, बिजली घर पहुंचेगा।

शाम पांच बजे सपा का विजय रथ बुंदेलखंड में हमीरपुर जिले की सीमा पार कर जायेगा जहां रात्रि विश्राम होगा। अगली सुबह यानी बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ेगी और 11 बजे हमीरपुर के कुरारा कस्बे और दो बजे जालौन के कालपी पहुंच जायेगी जहां सपा अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे यात्रा अपने अगले पड़ाव कानपुर देहात के माती मुख्यालय पहुंचेगी।

सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग चरणों में चलने वाली यात्रा के लिये लगभग तीन माह का समय निर्धारित किया गया गया है। यात्रा के दौरान हर जिले में सपा अध्यक्ष कम से कम एक जनसभा करेंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनायेंगे। साथ ही वह सपा की सरकार आने पर दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओ के बारे में जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले श्री यादव 31 जुलाई 2001 में पहली बार क्रांति रथ लेकर निकले थे। इसके बाद 12 सितंबर 2011 को दूसरी बार समाजवादी क्रांतिरथ यात्रा लेकर निकले जिसके बाद उन्हे यूपी की सत्ता हासिल हुयी थी। श्री यादव ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हालांकि विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है और छोटे दलों से गठबंधन अपनी शर्तो के अनुसार करने की घोषणा की थी।

यहां दिलचस्प होगा कि सपा अध्यक्ष के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मंगलवार को ही मथुरा से यात्रा निकाल रहे है। शिवपाल ने सपा से गठबंधन की इच्छा जतायी थी मगर अखिलेश की ओर से अनुकूल संकेत नहीं मिलने पर उन्होेने अलग राह पर चलते हुये मथुरा से यात्रा शुरू करने का एलान किया था। हालांकि चाचा भतीजा के एक होने की अटकलें अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुयी है। उम्मीद जतायी जा रही है कि 22 नवम्बर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर दोनो गठबंधन कर विधानसभा चुनाव के लिये एक किश्ती पर सवार हो सकते हैं।

Tags: akhilesh yadavmulayam singhup news
Previous Post

साढ़े चार वर्षों में ग्रेटर नोएडा में हुआ इतने करोड़ रुपए का निवेश

Next Post

खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Next Post

खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

arrested

अवैध रूप से भारत में रहने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

23/10/2022
सीएम योगी CM Yogi

सनातन धर्म की परम्परा को संत रविदास ने दी नयी ऊंचाइयां : सीएम योगी

27/02/2021

इस एक्ट्रेस ने की शादी, बॉयफ्रेंड को KISS करते हुए शेयर किया वीडियो

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version