• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 14,313 नए केस, 181 की मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14 हजार 313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 181 लोगों की मौत हो गई।

Desk by Desk
12/10/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देशभर में जानलेवा कोरोना महामारी के मामले बढ़ने के बाद अब घटने लगे हैं। देश में आज लगातार दूसरी बार कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14 हजार 313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 181 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, कल देश में 18 हजार 132 मामले दर्ज हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 26 हजार 579 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 14 हजार 900 हो गए हैं। देश में अबतक तीन करोड़ 33 लाख 20 हजार 57 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। देश में अबतक कोरोना से चार लाख 50 हजार 963 लोगों की मौत हो चुकी है।

शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

65 लाख को लगी वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 65 लाख 86 हजार 92 डोज़ दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि, 11 अक्टूबर 2021 तक कोरोना वायरस के लिए 58 करोड़ 50 लाख 38 हजार 43 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल 11 लाख 81 हजार 766 नमूनों का परीक्षण किया गया।

आपको बता दें कि, अभी देश में बाकी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि अब मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की जा रही है। केरल में पिछले 24 घंटों में 6996 नए मामले सामने आएं। वहीं, 16 हजार 576 लोग ठीक हो गए। जबकि 84 मौतें हुई हैं। राज्य में अब संक्रिय मामलों की संख्या घटकर एक लाख एक हजार 419 हो गई है. वहीं, अबतक 26 हजार 342 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अबतक 46 लाख 73 हजार 442 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

Tags: Coronaviruscoronavirus indiacovid 19 indiaCovid vaccineCOVID-19
Previous Post

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, वाराणसी से लखनऊ के रास्ते हुई रवाना

Next Post

नवरात्रि व्रत में बनाएं चटपटी मखाने की चाट, देखें विधि

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मदरसों में बाहरी बच्चों के वीडियो पर सरकार सख्त, जांच के आदेश

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्, कहा-नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान

17/04/2026
Next Post
Make lick of spicy Makhana during Navratri fast, see method

नवरात्रि व्रत में बनाएं चटपटी मखाने की चाट, देखें विधि

यह भी पढ़ें

Tejas Express

तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो यात्रियों की मौत

21/07/2023
Centipedes

सपने में दिखे कनखजूरे, तो इस बड़ी घटना का हो सकता है संकेत

11/08/2025

पूर्व प्रधानमंत्री का टोरंटो में निधन, 79 दिनों का था सबसे छोटा कार्यकाल

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version