• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NH-91 पर सर्राफ व्यापारी से 72 लाख की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर में दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे-91 पर मुंबई के रहने वाले कासगंज के सर्राफा व्यापारी के कर्मचारियों से इनकम टैक्स ऑफिसर बन 72 लाख रुपये की नगदी लूट का मामला सामने आया है। सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी कार से 72 लाख रुपये की नगदी कासगंज से दिल्ली के चांदनी चौक लेकर जा रहे थे। लूट की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। हालांकि पुलिस ने मामले को ठगी की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की है।

मुंबई के रहने वाले कासगंज के सर्राफा व्यापारी नवनाथ जाधव के कर्मचारी ओंकार व शिवा टीयूवी कार में सवार होकर ड्राइवर राकेश के साथ दिल्ली जा रहे थे। ओंकार ने बताया कि सर्राफा व्यापारी ने 72 लाख रुपए की रकम दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित एक व्यापारी को पहुंचाने के लिए दी थी। वे 72 लाख रुपए की रकम एक बैग में रखकर कासगंज से दिल्ली जा रहे थे कि रास्ते में बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अगवाल ब्रिज के पास कार सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। कार से एक वर्दीधारी उतरा जिसने पहले कार के कागजात चेक किए फिर उसके बाद कार में बैठ नगदी से भरे बैग को लेकर फरार हो गए।

बांके बिहारी के दर्शन कर शिवपाल ने किया शंखनाद, बोले- नेताजी का आशीर्वाद है और रहेगा

उसने बताया कि लुटेरे खुद को इनकम टैक्स विभाग का अफ़सर बता रहे थे और टीयूवी कार को दिल्ली तक आगे-आगे लेकर चलने की बात कह रहे थे। पीड़ितों ने खुर्जा कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी तो खुर्जा पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले की सीमाएं सील कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला ठगी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सर्राफा व्यापारी के कर्मचारियों के चालक से पूछताछ में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मामला ठगी का है और धारा 380 व 420 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक मामले की क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम व खुर्जा पुलिस जांच में जुटी है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा हो सकेगा। लूट का शिकार हुए कासगंज के सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी ओंकार की माने तो इनकम टैक्स ऑफिसर बन कर आए लुटेरे और एक वर्दीधारी युवक के पास कोई हथियार नहीं था। बड़ी ही चालाकी से बिना हथियार के दिनदहाड़े लूट की हाईवे पर वारदात को अंजाम दे लुटेरे फरार हो गए।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस हाईवे पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है और शीघ्र ही लुटेरों तक पहुंच वारदात का खुलासा कर सकती है।

Tags: bulandshehr newscrime newskhurja policelootNH-91up news
Previous Post

बांके बिहारी के दर्शन कर शिवपाल ने किया शंखनाद, बोले- नेताजी का आशीर्वाद है और रहेगा

Next Post

विधानसभा चुनाव पर सियासत गरमाई, पंजाब दौरे पर केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Next Post

विधानसभा चुनाव पर सियासत गरमाई, पंजाब दौरे पर केजरीवाल

यह भी पढ़ें

murder

रेप पीड़िता के परिजनों को फंसाने के लिए कर दी अपने भाई की हत्या, गिरफ्तार

09/11/2020
Anurag Thakur

यूपी में है फिल्मवालों के लिए नई दुनिया: अनुराग ठाकुर

12/02/2023
CM Yogi

मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन: योगी

09/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version